लाइव न्यूज़ :

बीड सरपंच हत्याकांड: सरपंच संतोष देशमुख के परिवार से मिले उपमुख्यमंत्री अजित पवार, विरोध तेज करेंगे मराठा नेता मनोज जरांगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2025 13:02 IST

Beed Sarpanch murder case: बीड के प्रभारी मंत्री अजित पवार के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)के विधायक प्रकाश सोलंके और विजय सिंह पंडित भी मासाजोग गांव का दौरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देBeed Sarpanch murder case: हमें दूसरे पक्ष की प्रवृत्ति के अनुसार व्यवहार करना चाहिए।Beed Sarpanch murder case: हिंसा का मुकाबला अहिंसा से नहीं किया जा सकता।Beed Sarpanch murder case: देशमुख के हत्यारों के लिए मौत की सजा की मांग की।

Beed:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख के परिवार से मुलाकात की, जिनकी लगभग एक साल पहले अपहरण कर नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। वहीं, मराठा नेता मनोज जरांगे ने एक अन्य कार्यक्रम में कहा कि देशमुख परिवार को न्याय नहीं मिला है। उन्होंने मराठा समुदाय से ‘अपने लोगों की रक्षा के लिए’ एकजुट होने का आह्वान किया। देशमुख मराठा समुदाय से थे। बीड के प्रभारी मंत्री अजित पवार के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)के विधायक प्रकाश सोलंके और विजय सिंह पंडित भी मासाजोग गांव का दौरा किया।

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता जरांगे ने हिंदू कैलेंडर के अनुसार देशमुख की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ यदि दूसरे पक्ष के पास कोई संस्कार नहीं है, तो हम भी संस्कारों का पालन नहीं कर सकते... हम आते हैं और परिवार के साथ सिर्फ आंसू बहाते हैं... हमें दूसरे पक्ष की प्रवृत्ति के अनुसार व्यवहार करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हिंसा का मुकाबला अहिंसा से नहीं किया जा सकता।’’ जरांगे ने कहा कि मामले का एक आरोपी अब भी फरार है और उन्हें उपमुख्यमंत्री अजित पवार से कोई उम्मीद नहीं है। जिले की अष्टी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेश धास ने देशमुख के हत्यारों के लिए मौत की सजा की मांग की।

संतोष देशमुख का 9 दिसंबर 2024 को अपहरण कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि इलाके में संचालित एक पवन ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली के प्रयास का विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई थी। राकांपा नेता और महाराष्ट्र के तत्कालीन मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड को हत्या के कुछ हफ्ते बाद जबरन वसूली के मामले में गिरफ़्तार किया गया था। बाद में बढ़ती आलोचना के चलते मुंडे ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं