लाइव न्यूज़ :

बीबीसी की पहली हिंदी समाचार वाचिका रजनी कौल का निधन

By भाषा | Updated: September 1, 2021 17:42 IST

Open in App

बीबीसी की पहली हिंदी समाचार वाचिका रजनी कौल का हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार को निधन हो गया। पहली बार बीबीसी पर लगभग 60 साल पहले हिंदी समाचार बुलेटिन पढ़ने वाली प्रतिष्ठित प्रसारक कौल 93 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। कौल का जन्म पेशावर (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। उन्होंने नयी दिल्ली में ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के साथ काम किया और बाद में वाशिंगटन में वॉइस ऑफ अमेरिका (वीओए) से जुड़ गईं। इसके बाद उन्होंने लंदन में बीबीसी के साथ काम किया। वह स्टाफर के तौर पर बीबीसी हिंदी से जुड़ने वाली पहली महिला थीं और नेटवर्क पर 1961 में हिंदी में समाचार बुलेटिन पढ़ने वाली पहली महिला भी बनीं।उनका विवाह प्रख्यात प्रसारक पत्रकार महेंद्र कौल से हुआ था। उन्होंने भी वीओए और बीबीसी के साथ काम किया था। बाद में वे लंदन में बस गए थे। महेंद्र कौल का वर्ष 2018 में निधन हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टFaridabad Horror: तुम मेरी हो, सगाई तोड़ दो?, दूसरे शख्स से प्रेमिका ने की सगाई तो प्रेमी मोनू भाटी ने जबरन जहर खिलाया और खुद भी खाया?

भारतNamo Bharat: गुरुग्राम जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम, रैपिड रेल कॉरिडोर से जुड़ेगा नोएडा-फरीदाबाद- गुरुग्राम; ये है पूरा प्लान

भारतअभी भी खत्म नहीं हुआ है रेडियो का आकर्षण

क्राइम अलर्टFaridabad: लड़की को छेड़छाड़ से बचाने के लिए शख्स की हत्या, 14 बार चाकू घोंपा; मौत

भारतHaryana: सूरजकुंड मेले में हुआ हादसा, सुनामी झूला गिरा, एक पुलिसकर्मी की मौत, कई घायल, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?