लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के पिता भी रह चुके हैं सीएम, येदियुरप्पा सरकार में संभाल रहे थे कई अहम मंत्रालय

By अभिषेक पारीक | Updated: July 27, 2021 21:46 IST

बसवराज बोम्मई के पक्ष में येदियुरप्पा के करीबी होने के साथ ही उनका लिंगायत समुदाय से आना भी रहा। वह अपने परिवार में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने वाले दूसरे शख्स हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबसवराज बोम्मई के पिता एसआर बोम्मई भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं। लिंगायत समुदाय से होने और येदियुरप्पा के करीबी होने का फायदा मिला।पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर रहे बसवराज ने इंजीनियरिंग छोड़कर राजनीति को अपनाया।

कर्नाटक की कमान अब बसवराज बोम्मई के हाथ में होगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई। बोम्मई का नाम बीएस येदियुरप्पा ने सुझाया और उसके बाद सभी भाजपा विधायकों ने उनके नाम का समर्थन किया। उनका राजनीतिक सफर जनता दल से शुरू हुआ था और उन्हें येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है। यही कारण है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कुर्सी उन्हें सौंपी गई है। 

बसवराज बोम्मई के पक्ष में येदियुरप्पा के करीबी होने के साथ ही उनका लिंगायत समुदाय से आना भी रहा। वह अपने परिवार में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने वाले दूसरे शख्स हैं। 28 जनवरी 1960 को जन्मे बोम्मई से बसवराज बोम्मई के पिता से पहले उनके पिता एसआर बोम्मई भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

बोम्मई ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया और टाटा समूह से भी जुड़े। हालांकि पेशे से वह एक कृषक और उद्योगपति के रूप में जाना जाता है। वह दो बार एमएलसी और तीन बार विधायक रह चुके हैं। 1998 और 2004 में बोम्मई कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य रहे। 61 साल के बोम्मई कर्नाटक के हावेरी जिले की शिगगांव से तीन बार विधायक रह चुके हैं। 

जनता दल यूनाइटेड के साथ उन्हें एचडी देवगौड़ा और रामकृष्ण हेगड़े जैसे बड़े नेताओं के साथ काम किया। हालांकि 2008 में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड से विदा ली और भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं दिखा। 2008 में ही वह भाजपा की टिकट पर कर्नाटक विधानसभा पहुंचे। 

येदियुरप्पा सरकार में बोम्मई गृह, कानून, संसदीय एवं विधायी कार्य जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इन मंत्रालयों में बोम्मई के कद का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। साथ ही उनकी छवि भी बेहद साफ सुथरी है। कई सिंचाई योजनाओं में उनके योगदान और कर्नाटक के सिंचाई मामलों की उन्हें गहरी जानकारी है। 

टॅग्स :बसवराज एस बोम्मईकर्नाटकबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत