लाइव न्यूज़ :

बारामूलाः शराब की दुकान पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका, एक की मौत, 3 घायल, इलाके की घेराबंदी, सर्च अभियान तेज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 17, 2022 22:33 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि नयी खुली शराब की एक दुकान पर मंगलवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदुकान पर ग्रेनेड फेंका जिसमें 4 लोग घायल हो गये।इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में नयी खुली शराब की एक दुकान पर मंगलवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने रात करीब 8:30 बजे कोर्ट रोड पर स्थित शराब की दुकान पर ग्रेनेड फेंका जिसमें चार लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां इनमें से एक की मृत्यु हो गयी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि चारों लोग दुकान के कर्मचारी थे और जम्मू संभाग के रहने वाले थे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आतंकवादियों ने बारामूला में नयी खुली शराब की एक दुकान पर हथगोला फेंका। 4 कर्मचारी घायल हो गये। इनमें से एक की मौत हो गयी। सभी जम्मू संभाग के थे। इलाके की घेराबंदी कर ली गयी है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गयी है।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह