लाइव न्यूज़ :

बाराबंकी में नेपाल से गोवा जा रहे श्रमिकों से भरी डबल डेकर बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, 10 घायल

By भाषा | Updated: September 3, 2022 09:32 IST

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि नेपाल से गोवा जा रहे श्रमिकों से भरी एक डबल डेकर बस का टायर तड़के करीब साढ़े तीन बजे रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव में पंक्चर हो गया था... जिसे सड़क किनारे रोककर ठीक किया जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। बस में करीब 60 लोग सवार थे।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

बाराबंकीः बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक ट्रक के सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मार देने से चार लोगों की मृत्यु हो गई तथा 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि नेपाल से गोवा जा रहे श्रमिकों से भरी एक डबल डेकर बस का टायर तड़के करीब साढ़े तीन बजे रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव में पंक्चर हो गया था, जिसे सड़क किनारे रोककर ठीक किया जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।

हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। उन्होंने बताया कि इस घटना में 14 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनमें से चार लोगों की मृत्यु हो गई। घायलों में से दो को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बाकी आठ का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों में प्रेम थारू, शीतल थारू, चक्र बहादुर बाली तथा एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है। सिंह ने बताया कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। बाकी लोगों को नेपाल भेजने की व्यवस्था की जा रही है। मौके पर अब यातायात व्यवस्था सामान्य है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

टॅग्स :बाराबंकीसड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल