लाइव न्यूज़ :

आंध्रप्रदेश : बीजेपी सांसद ने सरकार पर किया हमला , कहा- भारत में गणेश उत्सव पर प्रतिबंध लगाना हमारी परंपराओं का अपमान है

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 8, 2021 08:48 IST

गणेश उत्सव को लेकर आंध्रप्रदेश की सरकार पर बीजेपी हमलावर है । सांसद और ससंदीय मामलों के राज्यमंत्री एस वी मुरलीधरन ने कहा कि गणेश उत्सव पर प्रतिबंध लगाना बेहद अपमानजनक है ।

Open in App
ठळक मुद्देगणेश उत्सव के बहाने भाजपा नेता ने आंध्रप्रदेश सरकार पर साधा निशान मुरलीधरन ने कहा कि सरकार भारत की परंपराओं का अपमान कर रही है उन्होंने कहा कि आपके इस कदम के लिए लोग आपको कभी माफ नहीं करेंगे

हैदराबाद : केंद्रीय विदेश और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने गणेश उत्सव पर प्रतिबंध को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य सरकार भारत की समृद्ध परंपराओं का अपमान कर रही है । गणेश उत्सव पर प्रतिबंध लगाना देश की समृद्ध परंपरा का अपमान करने जैसा है । भाजपा मंत्री का यह बयान वाईएसआरसीपी सरकार द्वारा चतुर्थी उत्सव पर प्रतिबंध लगाने के बाद आया है ।

अपने ट्वीट्स में मुरलीधरन ने कहा, “पहले हिंदू मंदिरों पर हमला होते हैं । अब गणेश उत्सव पर प्रतिबंध लगाना @ysjagan की सरकार हिंदू संस्कृति को नष्ट करने पर तुली हुई है । गणेश उत्सव एक राष्ट्रीय पर्व है, जो एकता का प्रतीक है । इसे प्रतिबंधित करना भारत की समृद्ध परंपराओं का अपमान है । शर्म आनी चाहिए ! लोग इस  कदम को कभी माफ नहीं करेंगे ।”

एक अन्य ट्वीट में, मंत्री ने दावा किया कि लोगों की ओर से आवाज उठाने या नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने से उनकी प्रतिबद्धता कभी कम नहीं होगी । उन्होंने कहा कि “एक बार अंग्रेजों ने अपने 1892 के जन-विरोधी विधान के माध्यम से भी ऐसा ही करने की कोशिश की थी लेकिन लोकमान्य ने गणेश उत्सव से करारा जवाब दिया । @BJP4Andhra भी लोगों के लिए लड़ना और भारत की परंपराओं की रक्षा करना जारी रखेगा । ”

भारत में जल्द ही गणेश उत्सव का शुभ दिन शुरू होने जा रहा है । इन दस दिनों में लोग भगवान गणेश की मिलकर पूजा करते है और विध्नहरता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं । वहीं कोरोना के कारण इस बार कई राज्यों में प्रतिबंध लगाने की बात कही जा रही है । गणेश पजा सबसे ज्यादा धूमधाम से महाराष्ट्र में मनाया जाता है ।  

टॅग्स :आंध्र प्रदेशJagan Mohan Reddyकोविड-19 इंडियाCOVID-19 India
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस