लाइव न्यूज़ :

बैंकों के पास पर्याप्त नकदी, निजी क्षेत्र के BANK 400 जिलों में संपर्क कार्यक्रम से जुड़ेंगे और ऋण देंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2019 20:55 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निजी क्षेत्र के बैंकरों, वित्तीय संस्थानों के साथ बैठक के बाद कहा कि मैंने किसी से नकदी की समस्या के बारे में नहीं सुना है। 

Open in App
ठळक मुद्देवित्त सचिव ने कहा कि 250 जिलों में पहले चरण का संपर्क अभियान तीन से सात अक्टूबर तक, पूंजी उपलब्धता की कोई दिक्कत नहीं। बैंकरों ने इसकी सीमा 45 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की मांग की है। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सुस्ती बढ़ने की चर्चा के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि स्थिति सुधर रही है। चीजें आगे बढ़ रही हैं। त्योहारी मौसम में खपत बढ़ने के साथ दूसरी छमाही में आर्थिक गतिविधियों के पटरी पर लौटने की उम्मीद है।

सीतारमण ने निजी क्षेत्र के बैंकरों, वित्तीय संस्थानों के साथ यहां हुई बैठक के बाद कहा, "मैंने किसी से नकदी की समस्या होने के बारे में नहीं सुना है।" अर्थव्यवस्था में सुस्ती के लिये बाजार में नकदी की तंगी को बड़ी अड़चन माना जा रहा है। वित्त मंत्री ने निजी क्षेत्र के बैंकरों के हवाले से कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में गिरावट चक्रीय है।

धारणा की वजह से यात्री वाहनों की बिक्री कम हुई है। उन्होंने कहा कि सस्ते मकानों की योजना के लिए ऋण की अच्छी मांग है। बैंकरों ने इसकी सीमा 45 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की मांग की है। बैठक के बाद वित्त सचिव ने कहा कि ऋण देने के लिए निजी क्षेत्र के बैंक भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ 400 जिलों में खुले में बैठकर ऋण वितरण कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इसके तहत 250 जिलों में पहले चरण का संपर्क अभियान तीन से सात अक्टूबर 2019 तक आयोजित होगा।

वित्त सचिव राजीव कुमार ने कहा कि ऋण देने के लिए निजी क्षेत्र के बैंक 400 जिलों में संपर्क कार्यक्रम से जुड़ेंगे। वित्त सचिव ने वित्त मंत्री की बैंकरों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। वित्त सचिव ने कहा कि 250 जिलों में पहले चरण का संपर्क अभियान तीन से सात अक्टूबर तक, पूंजी उपलब्धता की कोई दिक्कत नहीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निजी क्षेत्र के बैंकरों, वित्तीय संस्थानों के साथ बैठक के बाद कहा कि मैंने किसी से नकदी की समस्या के बारे में नहीं सुना है। 

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सस्ते मकानों की योजना के लिए ऋण की अच्छी मांग। बैंकरों ने इसकी सीमा 45 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की मांग की है। वित्त मंत्री ने निजी क्षेत्र के बैंकरों के हवाले से कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में गिरावट चक्रीय है।

धारणा की वजह से यात्री वाहनों की बिक्री कम हुई है। वित्त मंत्री की निजी बैंकरों के साथ बातचीत के बाद उदय कोटक ने कहा कि अधिकांश बैंक एक अक्टूबर से बाहरी बेंचमार्क आधारित ब्याज दर लागू करेंगे। वित्त मंत्री ने कहा, स्थिति सुधर रही है। चीजें आगे बढ़ रही हैं। खपत हो रही है, त्याोहारी मौसम में मांग पटरी पर लौटेगी। 

टॅग्स :मोदी सरकारनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज