लाइव न्यूज़ :

2020 में बैंकों को चूना लगाने के मामलों में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी, आंकड़ा 67 हजार करोड़ के पार, दिल्ली पहले नंबर पर

By हरीश गुप्ता | Updated: January 12, 2021 07:51 IST

Bank fraud case: सीबीआई की रिपोर्ट बताती है कि 2019 के 91 मामलों की तुलना में इस साल उसके द्वारा दर्ज 543 मामलों में से 196 बैंकों के साथ धोखाधड़ी के थे।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल बैंकों से धोखाधड़ी का आंकड़ा 67319.40 करोड़ रुपये का रहा, 2019 में 19830.14 करोड़ थासीबीआई द्वारा 2020 में दर्ज 543 मामलों में से 196 बैंकों के साथ धोखाधड़ी के रहे, दिल्ली में 50 मामलेमुंबई में 30 मामले, पुणे, नागपुर और चेन्नई यूनिट ने दर्ज किए बैंक धोखाधड़ी के 17 मामले

पिछले वर्ष में जबकि लॉकडाउन के कारण जिंदगी ठप सी पड़ी थी, बैंकों को धोखाधड़ी के कारण चूना लगाने के रिकॉर्ड मामले देखने को मिले। एक मोटे अनुमान के मुताबिक बैंकों के साथ धोखाधड़ी का आंकड़ा तीन गुना बढ़कर 67000 करो़ड़ रुपये के पार चला गया था।

सीबीआई की वर्ष 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 के 91 मामलों की तुलना में ज्यादा मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2020 में सीबीआई द्वारा दर्ज 543 मामलों में से 196 तो बैंकों के साथ धोखाधड़ी के ही थे। वर्ष 2020 में बैंकों की नींद उड़ा देने वाला धोखाधड़ी का आंकड़ा 67319.40 करोड़ रुपये रहा।

वर्ष 2019 में यह 19830.14 करोड़ था। बैंकों के साथ धोखाधड़ी के 27 मामलों का ही योगदान 53379.38 करोड़ रुपये (79.29 %) रहा. यह सभी मामले 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के थे।

47 मामले 100 से 500 करोड़ रुपये के दरमियान थे। यह आंकड़ा 9,423.78 करोड़ (13.99 %) रहा। वर्ष 2017 में जहां तमाम मामलों में से बैंकों से धोखाधड़ी के केवल तीन फीसद मामले थे तो यह आंकड़ा वर्ष 2020 में 36% तक पहुंच गया।

दिल्ली में 50 और मुंबई में 30 मामले

साल 2020 में बैंकों के साथ धोखाधड़ी के मामलों में दिल्ली ने मुंबई को पछाड़ दिया। दिल्ली में इस तरह के 50, मुंबई में 30 के अलावा पुणे, नागपुर और चेन्नई यूनिट ने 17 मामले दर्ज किए। गुजरात के गांधीनगर में 16 मामले दर्ज किए गए।

चर्चित मामलों की बात करें तो यह बैंक, डीएचएफएल, आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स, अवथा समूह, सुराना कॉर्पोरेशन, तेदेपा नेता रायपति संबासिव राव से जुड़ी ट्रांसट्रॉय का 7926.01 करोड़ रुपये और एजुकोम्प सॉल्यूशन का 1995 करोड़ रुपये का मामला सामने आया।

टॅग्स :बैंक जालसाजीसीबीआई2020यस बैंकदीवान हाउजिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो