लाइव न्यूज़ :

ममता ने लगाया आरोप, भाजपा नेताओं का एक वर्ग नाम परिवर्तन का विरोध कर रहा है

By भाषा | Updated: July 5, 2019 18:35 IST

बनर्जी ने सदन में कहा, ‘‘हम 2003 से ही प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक यह नहीं हो पाया है। बंगाल को वंचित क्यों किया जा रहा है? सभी भाषाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा नेताओं का एक वर्ग नाम परिवर्तन का विरोध कर रहा है। यह राजनीति से प्रेरित है। मैंने इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है।’

Open in App
ठळक मुद्देबनर्जी ने मोदी को पत्र लिखकर राज्य का नाम बदलकर बांग्ला करने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की थी।सांसद ऋतब्रत बनर्जी द्वारा पूछे गए एक सवाल पर कहा कि केंद्र ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने को मंजूरी नहीं दी है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ‘‘भाजपा नेताओं के एक वर्ग’’ पर राज्य का नाम बदलकर ‘‘बांग्ला’’ नहीं करने देने का आरोप लगाया।

बनर्जी ने सदन में कहा, ‘‘हम 2003 से ही प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक यह नहीं हो पाया है। बंगाल को वंचित क्यों किया जा रहा है? सभी भाषाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा नेताओं का एक वर्ग नाम परिवर्तन का विरोध कर रहा है। यह राजनीति से प्रेरित है। मैंने इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है।’’

बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य का नाम बदलकर बांग्ला करने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की थी। उन्होंने इसके साथ ही मोदी से संसद के चल रहे सत्र में एक संवैधानिक संशोधन के लिए जरूरी कार्यवाही के लिए भी कहा।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को सांसद ऋतब्रत बनर्जी द्वारा पूछे गए एक सवाल पर कहा कि केंद्र ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने को मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने कहा था कि किसी भी राज्य का नाम बदलने के लिए एक संवैधानिक संशोधन की जरुरत होती है और ऐसा सभी प्रासंगिक कारकों को ध्यान में रखते हुए किया जाता है।

पिछले वर्ष 26 जुलाई को पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था और प्रस्ताव को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया था। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला