लाइव न्यूज़ :

बलवीर गिरि का बाघंबरी गद्दी का महंत बनना लगभग तय : महंत रवींद्र पुरी

By भाषा | Updated: September 29, 2021 15:18 IST

Open in App

प्रयागराज, 29 सितंबर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और श्रीमठ बाघंबरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु के बाद इस मठ के महंत के तौर पर बलवीर गिरि का नाम लगभग तय हो गया है और बृहस्पतिवार को हरिद्वार में इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। यह जानकारी निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने बुधवार को दी।

यहां श्रीमठ बाघंबरी गद्दी परिसर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए महंत रवींद्र पुरी ने बताया, “कल शाम हमारी एक बैठक हुई जिसमें यह निर्णय हुआ कि जिसके नाम पर वसीयत है, उसे महंत बनाया जाएगा। लेकिन चूंकि हमारे बाकी महंत हरिद्वार में हैं, इसलिए कल इस मामले पर उनसे चर्चा होगी और बलवीर गिरि के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।”

उन्होंने कहा, “ यह लगभग तय हो चुका है कि बलवीर गिरि को इस मठ का महंत बनाया जाएगा। हमारे यहां षोडशी भंडारे के दिन ही महंत पर चादर ओढ़ाने की परंपरा है।”

महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि अगले महीने की पांच तारीख को षोड़सी भंडारा होगा और महंत पर चादर ओढ़ाने की परंपरा निभाई जाएगी। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा और भव्य भंडारा होगा।

उन्होंने बताया कि महंत की नियुक्ति के समय एक निगरानी समिति बनाई जाएगी जिसमें निरंजनी अखाड़े के पांच महंत होंगे। यह समिति इस बात पर नजर रखेगी कि नवनियुक्त महंत इस मठ की जमीन आदि ना बेच पाए।

महंत रवींद्र पुरी ने इस मठ की संपत्ति के बारे में बताया कि बाघंबरी गद्दी मठ के पास यहां के परिसर की जमीन, गांव में 30-50 बीघा जमीन और लेटे हनुमान मंदिर है।

उल्लेखनीय है कि 20 सितंबर को महंत नरेंद्र गिरि ने अपने मठ में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और उनके कथित सुसाइड नोट में बलवीर गिरि को इस मठ का महंत बनाने की बात कही गई थी।

महंत नरेंद्र गिरि के वकील ऋषि शंकर द्विवेदी के मुताबिक, नरेंद्र गिरि ने अपनी आखिरी वसीयत चार जून, 2020 को बलवीर गिरि के नाम लिखी थी और वही मान्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज