लाइव न्यूज़ :

दिल्ली और हैदराबाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए

By आजाद खान | Updated: May 3, 2023 13:41 IST

राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पार्टी कर्नाटक में सत्ता में आने पर संगठन पर प्रतिबंध लगाने के अपने वादे को वापस ले।

Open in App
ठळक मुद्देबजरंग दल के कार्यकर्ताओं देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन किया है। उन्होंने दिल्ली और हैदराबाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध किया है। हैदराबाद में पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।

हैदराबाद:  तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद समेत देश के कई और हिस्सों में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को आज विरोध प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध किया है और इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की है। यही नहीं इन लोगों को देश की राजधानी दिल्ली में भी प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे बजरंग दल के कार्यकर्ता हैदराबाद के कांग्रेस कार्यालय की ओर नारे लगाते हुए भाग रहे है और पुलिस उनके पीछे दौड़ रही है। यही नहीं विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेकर पुलिस वैन में भी बैठा रही है। 

इन कार्यकर्ताओं को हैदराबाद पुलिस ने लिया हिरासत में 

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करते समय हैदराबाद पुलिस से भिड़ रहे है। पुलिस उन्हें रोक रही है और वे पुलिस वालों से थक्का-मुक्की करते हुए दिखाई दे रहे है। कार्यकर्ताओं को जय श्रीराम के नारा लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन करते देखा गया है। 

वीडियो के अगले हिस्से में पुलिस द्वारा इन कार्यकर्ताओं को पकड़कर पुलिस वैन में डालते हुए भी देखा गया है। यही नहीं पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए है। 

दिल्ली में भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बजरंग दल ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया और मांग की कि पार्टी कर्नाटक में सत्ता में आने पर संगठन पर प्रतिबंध लगाने के अपने वादे को वापस ले। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में कहा कि बजरंग दल “देश का गौरव” है और अगर कांग्रेस ने वादा वापस लेने के लिए अपने कर्नाटक चुनाव घोषणापत्र को नहीं बदला, तो बड़े पैमाने पर देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। बजरंग दल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा है।

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :बजरंग दलNew Delhiतेलंगानाहैदराबादवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी