लाइव न्यूज़ :

Bajrang Dal row: बजरंग दल ने कांग्रेस को भेजा कानूनी नोटिस, इस आरोप में मांगा 100 करोड़ का हर्जाना

By आजाद खान | Updated: May 7, 2023 09:10 IST

इस नोटिस पर विश्व हिंदू परिषद ने भी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि "विश्व स्तर पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने" को लेकर कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबजरंग दल ने कांग्रेस को एक कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस में कांग्रेस पर कई आरोप लगाकर उससे 100 करोड़ रुपए की हर्जाने की मांग की गई है। नोटिस पर विश्व हिंदू परिषद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बेंगलुरु:  कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल का मुद्दा शांत नहीं हो रहा है और इसे लेकर कोई न कोई विवाद लगा ही रह रहा है। ऐसे में इस मामले में अब बजरंग दल की चंडीगढ़ इकाई ने कांग्रेस को एक मानहानि का नोटिस भेजा है और हर्जाने की मांग की है। इस मामले में बजरंग दल ने 100 करोड़ रुपए की हर्जाने की मांग की है। 

दरअसल, जब से कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव को लेकर अपने घोषणापत्र में यह कहा है कि अगर राज्य में उसकी सरकार बनती है तो वह बजरंग दल पर कार्रवाई करेंगे। तब से कर्नाटक चुनाव में यह मुद्दा खूब छाया हुआ है और इसे लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में बजरंग दल की चंडीगढ़ इकाई ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक नोटिस भेजा है और कहा है कि पार्टी ने संगठन के खिलाफ अपमानजनक बयान दिए है। यही नहीं संगठन ने यह भी कहा है कि कांग्रेस ने बजरंग दल की तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से की है। ऐसे में इस मामले में बजरंग दल ने यह नोटिस भेजा है और साथ में 100 करोड़ रुपए की हर्जाने की मांग भी की है। 

बता दें कि संगठन ने चार मई को यह नोटिस जारी किया है और 14 दिन के अंदर हर्जाने की मांग की है। हालांकि इस मुद्दे पर कांग्रेस के तरफ से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं इस मामले में विश्व हिंदू परिषद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस पर बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस को "विश्व स्तर पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने" को लेकर उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। 

पीएम मोदी की तरह खड़गे ने भी लगाया 'बजरंग बली' का नारा

गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले केवल पीएम मोदी ही अपनी चुनावी भाषण की शुरुआत और खत्म 'बजरंग बली' के नारा से करते थे लेकिन अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पीएम मोदी की राह पर चलते हुए दिखाई दे रहे है। वे भी प्रधानमंत्री की तरह 'बजरंग बली' का नारा लगाने और रैलियों में लगवाने भी लगे है। 

बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने वाले है और इसकी गिनती 13 मई को होगी।  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023बजरंग दलमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह