लाइव न्यूज़ :

Indian Railway Update: यात्रियों के लिए नई सुविधा, रेलवे अब घर से ट्रेन तक पहुंचाएगी आपका सामान, जानिए कैसे

By विनीत कुमार | Updated: October 23, 2020 14:32 IST

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने 'बैग्स ऑन व्हील्स' (Bags on Wheels) सेवा की शुरुआत करने की घोषणा की है। इसके तहत यात्रियों का सामान घर से ट्रेन और फिर ट्रेन से घर तक पहुंचाने की सुविधा दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने 'बैग्स ऑन व्हील्स' सेवा शुरू करने की घोषणा की, यात्रियों का सामान घर से ट्रेन तक पहुंचाएगा रेलवेमोबाइल एप के जरिए करनी होगी बुकिंग, अभी ये सुविधा नई दिल्ली स्टेशन समेत कुछ ही स्टेशनों पर दी जाएगी

Indian Railway News: यात्रा में सामान को ढोने का काम सभी के लिए एक मुश्किल अनुभव होता है। कई बार तो सामान बहुत ज्यादा होने पर टेंशन काफी बढ़ जाती है। खासकर पूरे सामान को घर से ट्रेन तक लाने और फिर ट्रेन से घर तक ले जाना बेहद मुश्किल काम होता है। स्टेशन पर तो फिर भी कुली की सुविधा मिल जाती है लेकिन स्टेशन से बाहर निकलते ही मुश्किलें शुरू हो जाती हैं। 

बहरहाल, रेलवे इन तमाम परेशानियों से यात्रियों को छूट दिलाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। दरअसल यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे अब 'बैग्स ऑन व्हील्स' (Bags on Wheels) सेवा की शुरुआत करने जा रही है। इस नई सुविधा के लागू हो जाने के बाद रेलवे आपके सामान को आपके घर से स्टेशन तक पहुंचाएगा। रेलवे पहली बार ऐसी किसी सेवा की शुरुआत करने जा रहा है।

Bags on Wheels: 'बैग्स ऑन व्हील्स' से मिलेगी राहत

ये सेवा मोबाइल एप आधारित है। जाहिर है इसके लिए कुछ अतिरिक्त शुल्क भी यात्रियों को चुकाना पड़ सकता है। असल में रेलवे अपने राजस्व बढा़ने के लिए कई सेवाओं की शुरुआत करने जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली मंडल ने गैर-किराया-राजस्व अर्जन योजना (एनआइएनएफआरआइएस) के अंतर्गत एप (बीओडब्ल्यू एप) आधारित बैग्स ऑन व्हील्स सेवा की शुरुआत करने का फैसला किया है। बीओडब्ल्यू एप एंड्रॉयड और आइ फोन दोनों पर यह एप उपलब्ध होगा।

Bags on Wheels: इन स्टेशनों पर पहले मिलेगी सुविधा

अभी इस सेवा की शुरुआत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए की जाएगी। साथ ही दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन, दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन और गुरुग्राम रेलवे स्टेशनों पर भी इसे उपलब्ध कराया जाएगा। इस नई सुविधा के तहत ऐप में दी गई जानकारी के आधार पर रेलवे यात्री के घर से उसका सामान लेकर ट्रेन में उसके कोच तक पहुंचाएगा। 

साथ ही स्टेशन से घर तक सामान पहुंचाने की भी सुविधा होगी। यात्रियों को इसके लिए पहले एप के जरिए बुकिंग करनी होगी। इससे फायदा ये होगा कि रेलवे खुद सामान को ट्रेन की रवानगी से पहले पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित करेगी।

रेलवे के अनुसार यात्रियों को ये सुविधा बेहद कम शुल्क में दिया जाएगा। इस सुविधा के लागू हो जाने से खास फायदा वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और अकेले यात्रा कर रही महिला यात्रियों को होगा। वहीं, रेलवे को भी सालाना 50 लाख रुपये के गैर किराया राजस्व की प्राप्ति की उम्मीद है।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज