लाइव न्यूज़ :

'कुछ लोग नाम बदलकर शादी कर रहे हैं', बाबा रामदेव ने कहा- धर्म परिवर्तन धंधे के तौर पर चल रहा है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 16, 2023 17:32 IST

नई दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत की तरफ पूरी दुनिया देख रही है। भारत के लोहे को पूरी दुनिया मान रही है। बाबा रामदेव ने धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन धंधे के तौर पर चल रहा है, कुछ लोग नाम बदलकर शादी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोग गुरू बाबा रामदेव ने धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर की बातकहा- कुछ लोग नाम बदलकर शादी कर रहे हैंकहा- धर्म परिवर्तन धंधे के तौर पर चल रहा है

नई दिल्लीः अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले योग गुरू बाबा रामदेव ने अब धर्म परिवर्तन और धोखे से शादी करने का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि धर्म परिवर्तन धंधे के तौर पर चल रहा है और कुछ लोग नाम बदलकर शादी कर रहे हैं। एक बातचीत के दौरान बाबा रामदेव ने  इस्लाम, सनातन, लव जिहाद और राजनीति पर बात करते हुए ये कहा।

एबीपी न्यूज से बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा, "मजहब किसी के लिए एक ध्रुवीकरण का विषय है। बहुत से लोग जातीय, राजनीतिक और सामाजिक तौर पर ध्रुवीकरण कर रहे हैं। ये लोग सैंवाधानिक अपराध कर रहे हैं। कुछ लोग नाम बदलकर शादी कर रहे हैं। आप ब्राह्राण घर की लड़की भगाकर लाओगे तो 10 लाख रुपये मिलेंगे। राजपूत और ओबीसी वर्ग की लड़की लाओगे तो 5 लाख रुपये मिलेंगे। शादी करके बोलते हैं कि तुम तो इस्लाम की शऱण में आ जाओ क्योंकि बदनाम हो चुके हो। लड़की बात नहीं मानती तो उसके टुकड़े कर दिए जाते हैं।"

बाबा रामदेव ने आगे कहा कि धर्म परिवर्तन धंधे के तौर पर चल रहा है। हमारे सनातन धर्म ने कभी किसी को लालच देकर धर्म बदलने को नहीं कहा। इस दौरान उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की नीतीश कुमार की कोशिशों पर भी बात की।

बाबा रामदेव ने कहा,  "विपक्ष को सक्रिय रहना चाहिए है। इस कारण लोकतंत्र जिंदा रहेगा। ऐसा इसलिए भी क्योंकि ऐसे में पक्ष और विपक्ष मजबूती से लड़ेंगे, लेकिन अभी दिख रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई मुकाबला नहीं है।"

इससे पहले योगगुरु स्वामी रामदेव ने नई दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत की तरफ पूरी दुनिया देख रही है। भारत के लोहे को पूरी दुनिया मान रही है। रामदेव ने कहा कि  भारत में पहले विदेशी कंपनियों का कब्ज़ा था। एक बिस्किट से लेकर घी, तेल, आटा और चावल समेत पूरी रसोई विदेशी कंपनियों के सामानों से भरी रहती थीं लेकिन पतंजलि के उत्पादों ने आज पूरी स्थिति ही बदल दी है।  उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों पहले लोग हमारा मजाक बनाते थे। पहले जिन कंपनियों का भारतीय बाजार में कब्ज़ा होता था, उन्हें हमने शीर्षआसन करवा दिया है। कई कंपनी तो भारत के बाजार से विदा हो चुकी हैं और जल्द ही कई और कंपनी भी विदा हो जाएंगी। 

पतंजलि फूड्स और न्यूट्रेला ब्रांड के तहत बाबा रामदेव ने मार्केट में ड्राय फ्रूट्स, रागी बिस्‍किट समेत बॉडीबिल्‍डिंग वालों के लिए कुछ प्रीमियम सप्‍लीमेंट्स लॉन्‍च किए।

टॅग्स :बाबा रामदेवलव जिहादपतंजलि आयुर्वेदनरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज