लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की झप्पी के मुरीद हुए योग गुरु रामदेव, कही ये बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 21, 2018 12:29 IST

 शुक्रवार को हुई संसदीय कार्यवाही पर हर किसी की तरह बाबा रामदेव की निगाहें टिकी थीं। ऐसे में रामदेव ने पीएम मोदी को राहुल गांधी की झप्पी देने की तारीफ की

Open in App

नई दिल्ली,21 जुलाई:  शुक्रवार को हुई संसदीय कार्यवाही पर हर किसी की तरह बाबा रामदेव की निगाहें टिकी थीं। ऐसे में रामदेव ने पीएम मोदी को राहुल गांधी की झप्पी देने की तारीफ की, उन्होंने कहा कि उन्हें भी राहुल की झप्पी अच्छी लगी है।

खबर के मुताबिक रायपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे रामदेव ने इस पर बात करते हुए कहा है कि राजनीति में परस्पर बैर नहीं होना चाहिए बल्कि मुद्दों पर आधारित विरोध होना चाहिए।  राहुल के मुरीद होते हुए उन्होंने कहा कि ये अच्छी शुरुआत हुई है इस पर बैर मन में ना हो। जो विरोध हो वह मुद्दा आधारित हो। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि संसद में मुद्दो पर बहस हुई है। हर किसी ने अपने अधिकारों का उपयोग किया। ऐसे में ये अलग बात है कि विपक्ष पर सत्ता पक्ष भारी रहा क्योंकि उनका संख्या बल भारी है। इतना ही नहीं रामदेव ने बात करते हुए कहा कि किसी भी तरीके से मौलिक और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए, यह एक सोशल जस्टिस की बात है। 

गौरबतल है कि संसद में भाषण देते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्‍त हमला करने के बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने खुद को 'पप्‍पू' कहा। इसके बाद उन्‍होंने पीएम मोदी को गले भी लगा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने पीएम मोदी को ऑंख भी मारी। कई लोगों ने कहा कि राहुल गांधी मलयालम एक्ट्रेस प्रिया वारियर से सीख रहे हैं। खुद प्रिया ने भी राहुल के ऑंखों के इशारे देख कर कहा है कि उन्हें राहुल गांधी को ऐसे देख काफी अच्छा लगा। लेकिन आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी संसद में ऑंखों पर या ऑंखों से इशारे किए हो, इससे पहले भी मानसून सत्र के दौरान राहुल गांधी ने ऑंखों का जिक्र किया है। 

राहुल गांधी ने आगे कहा, ''हर कोई मानवीय काम करता है और उस मानवीत काम को हर किसी को बताता है। लेकिन सुषमा जी दुनिया में पहली शख्स हैं जो छिप कर मानवीय कार्य करती हैं। मैंने आपसे पूछ था आपको और आपके परिवार को कितना पैसा मिला। भ्रष्टाचार के जिन्न को कितने में बचाया बचाया आपने।''

टॅग्स :बाबा रामदेवराहुल गाँधीनरेंद्र मोदीसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल