लाइव न्यूज़ :

आसाराम जैसा होगा बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री का हाल, भवन निर्माण मंत्री चौधरी ने हमला बोला, बिहार आने से क्या फर्क पड़ने वाला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 5, 2023 15:50 IST

अशोक चौधरी से सवाल किया गया कि बाबा बागेश्वर का पटना में कार्यक्रम है, बिहार आने वाले हैं। मंत्री ने कहा कि आने दीजिए उनके आगमन से मुझे या बिहार के लोगों को क्या फर्क पड़ने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देबाबा आसाराम भी पटना आ आए थे।पटना आने के बाद उनका क्या हाल हुआ वो आप सबको मालूम है।बजरंग दल के लोग धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करते हैं।

पटनाः मध्य प्रदेश के बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के आगामी 13 मई को बिहार आगमन को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। राजद के तरफ से बाबा के आगमन का जोरदार विरोध किये जाने के बाद अब जदयू कोटे के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने बाबा बागेश्वर की तुलना आसाराम से कर डाली है।

दरअसल, अशोक चौधरी से जब यह सवाल किया गया कि बाबा बागेश्वर का पटना में कार्यक्रम है, वह बिहार आने वाले हैं। इसपर मंत्री ने कहा कि आने दीजिए उनके आगमन से मुझे या बिहार के लोगों को क्या फर्क पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि बाबा आसाराम भी पटना आ आए थे। लेकिन, पटना आने के बाद उनका क्या हाल हुआ वो आप सबको मालूम है।

अभी किस हाल में हैं, वो भी मालूम है। इसलिए जिसको आना है आए उसके बाद क्या होगा वो समझे। चौधरी ने कहा कि जिसको इन जैसे बाबा का स्वागत करना है करें, हमलोगों को उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं, जदयू के सांसद कौशलेन्द्र कुमार के तरफ से बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए जाने की बातों पर जवाब देते हुए चौधरी ने कहा कि बजरंग दल के लोग धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करते हैं।

इसलिए कांग्रेस ने अपने चुनावी एजेंडे में इसे बैन करने की बातें कही है। कोई भी बजरंग लिख या लिखवा लेने से हनुमान जी का अनुयायी थोड़े न हो जाता है। इनलोगों का हाल मुहं में राम बगल में छुड़ा वाला है। ये सब लोग पाखंडी हैं और अगर जनता हमारे साथ आएगी तो हम लोग इन्हें सबक सिखा सकते है। 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारबजरंग दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज