लाइव न्यूज़ :

आजम खान के 'बैन' पर बेटे अब्दुल्लाह ने खेला 'मुस्लिम कार्ड', चुनाव आयोग पर लगाया ये गंभीर आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 16, 2019 20:06 IST

आजम खान ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने अपने भाषण में किसी का नाम नहीं लिया, और अगर किसी का नाम लिया हो तो वह चुनाव नहीं लड़ेगें।

Open in App

चुनाव आयोग द्वारा समाजवादी पार्टी के फायर ब्रैंड नेता आजम खान पर बैन लगाए जाने के बाद उनके बेटे अब्दुल्लाह ने बयान दिया है। आजम के बेटे अब्दुल्लाह ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि उसके पिता को इसलिए बैन किया गया है क्योंकि वह मुस्लिम हैं। अब्दुल्लाह ने कहा, ये कार्रवाई अनुचित है क्योंकि उनके पिता को स्थिति स्पष्ट करने का मौका नहीं दिया गया।

अब्दुल्लाह ने पत्रकारों को कहा, ''बीजेपी प्रत्याशी ने जब ट्विटर पर कहा कि वह दानव का अंत करने रामपुर आ रही हैं, तब उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी।'' 

अब्दुल्लाह , ''लेकिन जिस भाषण में नाम या लिंग का कोई उल्लेख नहीं है, बीजेपी को खुश करने के लिए आजम खान पर प्रतिबंध लगा दिया गया क्योंकि वह मुस्लिम हैं ... चूंकि योगी पर प्रतिबंध लगा इसलिए आजम पर प्रतिबंध की आवश्यकता पड़ी ताकि ऐसा ना लगे कि बीजेपी के ही खिलाफ कार्रवाई हो रही है।'' 

अब्दुल्लाह ने कहा, ''सपा नेता को उनका नजरिया नहीं व्यक्त करने दिया गया। कोई नोटिस नहीं दिया गया ... न्याय से वंचित किया गया।'' चुनाव आयोग ने सोमवार को आजम खान पर उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए 72 घंटे का प्रतिबंध लगाया है। 

आजम खान ने जया प्रदा को लेकर क्या दिया बयान? 

उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी आजम खान के अपनी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ कथित रूप से बेहद व्यक्तिगत अभद्र टिप्पणी किए जाने का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो के मुताबिक रामपुर में एक चुनावी सभा में आजम खान ने कहा था "रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिंदुस्तान वालों! उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लग गए। मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का जो अंडरवियर है वह भी खाकी रंग का है। मैं 17 दिन में पहचान गया, आपको पहचानने में 17 बरस लगे, 17 बरस।"  आजम खान ने इस वीडियो में जया प्रदा का नाम नहीं लिया था लेकिन बीजेपी इसे जया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के रूप में पेश कर रही है।

टॅग्स :आज़म खानरामपुरउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसपा नेता आजम खान और बेटे अब्दुल्ला आजम को 7-7 साल की सजा?, जाली पैन कार्ड बनवाने के मामले में दोषी, 50–50 हजार रुपये जुर्माना

भारत'माफिया नंबर 1 आपके सामने खड़ा है': आजम खान ने यूपी को माफिया मुक्त राज्य बनाने पर सीएम योगी के बयान पर दी प्रतिक्रिया | VIDEO

भारतलखनऊ में अखिलेश यादव से मिले आजम खान, कहा-बिहार में 'जंगल राज', जंगलों में तो कोई इंसान रहता ही नहीं, मैं कैसे जा सकता हूँ?

भारतयूपी राजनीतिः आखिर क्या गुल खिलाएंगे इरफान सोलंकी-आजम खान, जमानत पर छूटने के बाद दो घंटे तक भेंट, सपा परिवार में सुगबुगाहट

भारतमायावती ने किया ऐलान, बसपा अकेले लड़ेगी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव, आजम खान के पार्टी में शामिल होने की खबरों पर भी बोलीं

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए