लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज को मिली मंजूरी, जानिए 5 लाख कवरेज के लिए कौन है पात्र

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 12, 2024 09:06 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट के साथ इस योजना की सराहना करते हुए कहा, "हम हर भारतीय के लिए सुलभ, सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह योजना छह करोड़ नागरिकों को सम्मान, देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करेगी!"

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दे दी है।केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, इस योजना से करीब छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को फायदा होगा।योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का कवर मिलेगा।इस योजना से भारत में लगभग 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ होने की उम्मीद है।

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, इस योजना से करीब छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को फायदा होगा। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का कवर मिलेगा। इस योजना से भारत में लगभग 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट के साथ इस योजना की सराहना करते हुए कहा, "हम हर भारतीय के लिए सुलभ, सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह योजना छह करोड़ नागरिकों को सम्मान, देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करेगी!"

पात्रता

-70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक इस योजना के तहत पात्र हैं। उन्हें पारिवारिक आधार पर 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर मिलता है।

-वरिष्ठ नागरिक जो पहले से ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आने वाले परिवारों से हैं, उन्हें अपने स्वास्थ्य बीमा पर 5 लाख रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप मिलता है, जो पूरी तरह से उनके लिए है और इसे अपने परिवार के साथ साझा करने की आवश्यकता नहीं है।

-निजी स्वास्थ्य बीमा वाले वरिष्ठ नागरिक भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

-हालांकि, अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं जैसे कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना, पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अंतर्गत आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को अपनी मौजूदा बीमा योजना या आयुष्मान भारत योजना के बीच चयन करना होगा।

-योजना का लाभ उठाने के लिए सभी पात्र लाभार्थियों को एक अलग कार्ड जारी किया जाएगा।

-सरकार के अनुसार, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया का सबसे बड़ा सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम है।

-कार्यक्रम के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को सालाना 5 लाख का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाता है और यह भारत में लगभग 55 करोड़ व्यक्तियों और 12.34 करोड़ परिवारों को सेवा प्रदान करता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअश्विनी वैष्णव
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज