लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Ram Mandir: दिल्ली में 22 जनवरी को 1500 से अधिक आयोजन, बैंड पूरी तरह से बुक, सुबह 4 बजे से बुकिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2024 17:01 IST

Ayodhya Ram Mandir: चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के अध्यक्ष ब्रिजेश गोयल ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन और उससे पहले मंदिरों, सोसाइटी, बाजारों सहित समूची राष्ट्रीय राजधानी में 1,500 से अधिक कार्यक्रम होंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देप्राण प्रतिष्ठा वाले दिन बैंड के सदस्य भगवा रंग की विशेष पोशाक पहनेंगे।शादी के मौसम में आमतौर पर होने वाली बुकिंग की तुलना में कहीं अधिक है।बैंड सभी मांगों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में दिल्ली के मंदिरों में सैकड़ों कार्यक्रमों के आयोजन की योजना के बीच, यहां पारंपरिक बैंड 22 जनवरी के व्यस्त दिन के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, बाजारों और मंदिरों में 1,500 से अधिक ऐसे आयोजन होंगे।

श्रद्धालुओं एवं उत्सव के उत्साह को बढ़ाने के लिए इन कार्यक्रमों के दौरान भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत करने के लिए बैंड बुक किए गए हैं। दिल्ली में शादी के मौसम की शुरुआत होने के बीच, प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्सव भी आयोजित किये जा रहे हैं। इसलिए बैंड को बुकिंग के कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं जो शादी के मौसम में आमतौर पर होने वाली बुकिंग की तुलना में कहीं अधिक है।

हालांकि ये बैंड सभी मांगों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। जिया बैंड के मालिक सत्या अनिल थडानी ने कहा, ‘‘इस साल ‘राम बारात’ निकाले जाने के कारण ढोल और बैंड की मांग में काफी वृद्धि देखी गई है। हम अपने दिन की शुरुआत सुबह चार बजे से करेंगे। छोटे और बड़े, दोनों तरह के बैंड इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।’’

थडानी ने कहा कि उन्होंने 21 और 22 जनवरी के अनुरोधों को पूरा करने के लिए बैंड के सदस्यों को छोटी छोटी टीम में बांटा है। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल बैंड की मांग में 50-60 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।’’ सोमवार को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिस्सा लेंगे।

आमतौर पर विवाह गीत की धुन प्रस्तुत करने वाले बैंड के सदस्य अब भगवान राम की स्तुति में भक्ति गीत बजाने की तैयारी कर रहे हैं। राजधानी बैंड के एक सदस्य ने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण कार्यक्रम के कारण बैंड पूरी तरह से बुक है। हम विशेष धुन का अभ्यास कर रहे हैं। कलाकार लोकप्रिय भजन ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ और आरती के दौरान विशेष ढोल बजाने की तैयारी कर रहे हैं।’’

प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन बैंड के सदस्य भगवा रंग की विशेष पोशाक पहनेंगे। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के अध्यक्ष ब्रिजेश गोयल ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन और उससे पहले मंदिरों, सोसाइटी, बाजारों सहित समूची राष्ट्रीय राजधानी में 1,500 से अधिक कार्यक्रम होंगे। 

टॅग्स :राम मंदिरराम जन्मभूमिअयोध्यादिल्लीNCRभगवान रामLord RamLord Rama
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज