लाइव न्यूज़ :

अयोध्या: अगर फिल्म रिलीज हुई तो ऐसा माहौल उत्पन्न कर देंगे कोई संभाल नहीं पाएगा, फिल्म 'काली' के पोस्टर विवाद को लेकर महंत राजू दास ने दिया विवादित बयान

By आजाद खान | Updated: July 6, 2022 11:03 IST

इस 'काली' फिल्म के पोस्टर विवाद पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा है कि अगर फिल्म मेकर अपनी गलती पर पछतावा कर माफी मांगती है तो उनके इस दुस्साह को माफ कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर दिन पर दिन विवाद काफी बढ़ रहा है। ऐसे में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो वे माहौल को खराब कर देंगे।

KAALI Controversy: 'काली' फिल्म के पोस्टर लोकर छिड़े विवादों के बीच अयोध्या में स्थित हनुमानगढ़ी के महंत ने धमकी दी है। मंगलवार को हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने यह कहा है कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो वह ऐसा माहौल पैदा कर देंगे जिसे सम्भालना मुश्किल हो जाएगा। 

इस पर बोलते हुए महंत राजू दास ने कहा है, 'क्या इच्छा है? तुम्हारा भी सिर तन से जुदा हो जाए!' आपको बता दें कि फिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर देश भर में विवाद शुरू हुआ है जिसमें मां काली को सिगरेट पीते हुए देखा जा रहा है। यही नहीं फिल्म के पोस्टर में काली मां ने LGBT का झंडा भी लिया हुआ है। 

महंत राजू दास ने क्या कहा

फिल्म 'काली' के पोस्टर पर बोलते हुए महंत राजू दास ने कहा है कि इस तरीके से हिंदू देवी देवताओं को मजाकिया तरीके से दिखाना निंदनीय है। उन्होंने इसे सनातन धर्म और संस्कृति का उपहास बताया है। इस फिल्म को लेकर उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मांग की है कि वे इस आरोपी फिल्म मेकर लीना मणिमेकलई (Leena Manimekalai) पर सख्त कार्रवाई करें और इस फिल्म को बैन करें। 

महंत राजू दास ने कहा है कि लीना मणिमेकलई द्वारा जारी किया गया यह पोस्टर और उनके इस फिल्म के लिए उन्हें माफ किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी। महंत ने यह भी धमकी दी है कि अगर यह फिल्म रिलीज हुई तो वे ऐसे हालात कर देंगे जो किसी के सम्भाल में नहीं आएगा। 

कांग्रेस ने भी किया विरोध

इस पोस्टर और फिल्म विवाद में यूथ कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला का भी बयान सामने आया है। आजतक की एक खबर के मुताबिक, शरद शुक्ला ने इसके खिलाफ अयोध्या सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पोस्टर के बटने पर रोकर लगाने की बात कही है और कहा है कि ऐसी वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री वाले पर कार्रवाई हो और वे जेल भी जाएं। 

गौरतलब है कि इस पोस्टर विवाद में कुछ दिन पहले #ArrestLeenaManimekalai भी खूब ट्विटर पर ट्रेंड किया था। यूजर ने इस पोस्टर पर घोर आपत्ति जताई है और इस पर बैन की बात कही है। 

टॅग्स :अयोध्याउत्तर प्रदेशफिल्म डायरेक्टरअमित शाहगृह मंत्रालयक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप