लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम पक्ष के वकील पर भड़के रामजन्मभूमि न्यास के महंत वेदांती, कहा- दर्ज करा सकता हूं एफआईआर!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 12:03 IST

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को बहस के दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने हिंदू पक्षकारों की ओर से पेश किया गया एक नक्शा फाड़ दिया था, इसी पर अब रामविलास वेदांती ने बयान दिया है।

Open in App

रामजन्मभूमि न्यास के महंत रामविलास वेदांती ने गुरुवार को कहा है कि वो मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन पर एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को बहस के दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने हिंदू पक्षकारों की ओर से पेश किया गया एक नक्शा फाड़ दिया था, इसी पर अब रामविलास वेदांती ने बयान दिया है। वेदांती ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वही कर रही है जो बाबर ने किया था।

वेदांती ने कहा कि राजीव धवन ने कोर्ट में राम मंदिर का नक्शा फाड़कर संविधान और जजों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर हमारे पक्ष में फैसला आएगा। वेदांती ने यह भी दावा किया कि देश के 85 प्रतिशत मुसलमान चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बन जाए।

अयोध्या विवाद पर वेदांती काफी मुखर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि अयोध्या में कोई भी ताकत मस्जिद नहीं बनवा सकती। जब यह पूछा गया कि यह धमकी है या सुझाव तो वेदांती बोले, ''चाहे धमकी समझिये या सुझाव .... किसी कीमत पर कोई भी, जहां राम लला विराजमान हैं, वहां मस्जिद का निर्माण नहीं करा सकता।''

गौरतलब है कि कोर्ट में किताब के पन्ने फाड़ने की खबर वायरल होने पर मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने सफाई पेश की है। लंच के बाद दोबारा शुरू हुई सुनवाई में धवन ने कहा कि कोर्ट में पेज फाड़ने की घटना वायरल हो रही है जबकि सच्चाई ये है कि मैं पेज को फेकना चाहता था और सीजेआई ने कहा कि मैं इसे फाड़ सकता हूं। और मैंने उसे फाड़ दिया। इसलिए कह सकता हूं कि यह मैंने कोर्ट की अनुमति से किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजेआई ने भी स्वीकार किया कि हां उन्होंने ये शब्द कहे थे।

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्या विवादअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह