लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की नइया को बीच मझधार से निकालने नागपुर से पटना पहुंचे अविनाश पांडेय, क्या दिखा पायेंगे करिश्मा?

By एस पी सिन्हा | Updated: October 25, 2025 16:40 IST

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की सलाह पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अविनाश पांडेय को चुनाव में उतारा है। अविनाश पांडेय मूलरूप से महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हिचकोले खाती नैया को बीच मझधार से निकालने के लिए राहुल गांधी ने अनुभवी नेता अविनाश पांडेय को चुनाव में उतार दिया है। अविनाश पांडेय ने नागपुर से आकर शनिवार से पटना में डेरा डाल दिया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की सलाह पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अविनाश पांडेय को चुनाव में उतारा है। अविनाश पांडेय मूलरूप से महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं।

जानकारों के अनुसार 2019-20 में राजस्थान में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच विवाद को सुलझाने के लिए तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अविनाश पांडेय पर भरोसा किया था और उन्हें जयपुर भेजा था। पायलट और गहलोत विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। लेकिन माना जाता है कि अविनाश पांडेय की सूझबूझ से यह विवाद कुछ दिनों बाद सुलट गया था। 

ऐसे में अविनाश पांडेय की संगठनात्मक क्षमता से प्रेरित होकर राहुल गांधी ने 2023 में उन्हें उत्तर प्रदेश में प्रभारी महासचिव बनाया था। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया और भाजपा को 240 सीटों पर समेटा जा सका। अविनाश पांडेय देश के जाने माने वकील भी रह चुके हैं। 

अविनाश पांडेय महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। इसके बाद 2010 में महाराष्ट्र से राज्य सभा सांसद भी चुने गए। वह कांग्रेस की यूथ विंग एनएसयूआई में विभिन्न पदों पर रहते हुए यहां तक पहुंचे हैं। वह गांधी परिवार के भी करीबी माने जाते हैं। अविनाश पांडेय उन पुराने नेताओं में हैं, जिनपर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों बराबर भरोसा करते हैं। 

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले से ही बिहार में सक्रिय हैं। बावजूद इसके बिहार कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर अंदरुनी कलह सामने आ चुके हैं। पटना में जिस दिन महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी उसी समय सदाकत आश्रम में कांग्रेस के कुछ नेता और कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को हटाने की मांग कर रहे थे।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025कांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार