लाइव न्यूज़ :

उड्डयन मंत्री ने ‘डिजी यात्रा’ के निरीक्षण के लिए दिल्ली हवाई अड्डे का दौरा किया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 15:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘डिजी यात्रा’ तंत्र की प्रगति का निरीक्षण करने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली हवाई अड्डे का दौरा किया। ‘डिजी यात्रा’ एक ऐसा तंत्र है जिससे यात्री बायोमीट्रिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर हवाई अड्डा परिसर में प्रवेश कर सकते हैं।

मंत्री ने ट्विटर पर कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे का दौरा किया और ‘डिजी यात्रा’ की प्रगति का जायजा लिया, जो यात्रियों के हवाई अड्डा परिसर में प्रवेश से लेकर विमान में सवार होने तक की प्रक्रिया को डिजिटलीकृत बनाने के लिए एक दूरंदेशी तंत्र है।

उन्होंने कहा, "यह डिजिटल इंडिया के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मील का पत्थर होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के महत्वाकांक्षी मिशन को आकार लेते देखकर खुशी हुई।"

‘डिजी यात्रा’ पहल का उद्देश्य कागज रहित और बाधा रहित हवाई यात्रा को बढ़ावा देने का है। यह हवाई अड्डे पर यात्रियों के प्रवेश और संबंधित आवश्यकताओं के लिए बायोमीट्रिक आधारित डिजिटल कार्य प्रणाली है।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने आज दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर झारखंड से विदेश यात्रा कर रहे कुछ श्रमिकों से भी मुलाकात की।

उन्होंने ट्वीट किया, "हवाईअड्डे पर उनके (श्रमिकों) अनुभव और प्रतीक्षा समय के बारे में संक्षिप्त बातचीत की। यह (प्रतीक्षा समय) 10 घंटे होने के बारे में बताए जाने पर हवाई अड्डे के अधिकारियों से उन्हें भोजन उपलब्ध कराने और उनकी कुशलक्षेम सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र