लाइव न्यूज़ :

ऑटो ड्राइवर, मजदूर, शहीदों के परिजन, शिक्षक-डॉक्टर, इनमें से ही 50 लोग होंगे केजरीवाल के VIP गेस्ट, शपथ ग्रहण समारोह में मंच करेंगे साझा

By अनुराग आनंद | Updated: February 15, 2020 16:03 IST

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को भी न्योता मुख्यमंत्री भेजा गया था, लेकिन पीएम मोदी रविवार को वाराणसी जा रहे हैं। ऐसे में वह अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। यह साफ जाहिर हो गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी के अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना कम है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली को बनाने वाले मजदूर होंगे कार्यक्रम के वीआईपी गेस्ट।

दिल्ली चुनाव में जीत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल रविवार को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ कुल 6 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। केजरीवाल ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई अहम लोगों को भी अमंत्रित किया है।

आम आदमी पार्टी ने इस समारोह को यादगार बनाने के लिए उन 50 लोगों को आमंत्रित किया है, जिन्होंने दिल्ली के निर्माण में अहम भूमिका निभाया है। इन लोगों में से मजदूर, ऑटो ड्राइवर व शहीदों के परिजन समेत 50 लोग शामिल होंगे। हालांकि, दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में अन्ना हजारे को शामिल होने के लिए खबर लिखने तक आमंत्रण नहीं भेजा गया है। 

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि रविवार को अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ‘‘दिल्ली निर्माण’’ के लिए जिम्मेदार रहे विभिन्न क्षेत्रों से करीब 50 लोग मंच साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि इन 50 लोगों में शिक्षक, बस मार्शल, सिग्नेचर ब्रिज के वास्तुकार और काम के दौरान अपना जीवन गंवाने वाले दमकल कर्मियों के परिवार एवं अन्य शामिल हैं। 

आप ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीटें जीतीं जबकि भाजपा ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस लगातार दूसरी बार भी खाता नहीं खोल पाई। केजरीवाल रविवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ बतौर मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। 

इसके अलावा, जय भीम जैसी योजनाओं के लाभार्थी बच्चे, मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर, बाइक एम्बुलेंस के ड्राइवर, सिग्नेचर ब्रिज बनाने वाले आर्किटेक्ट समेत तमाम लोगों को शपथ ग्रहण के लिए न्योता भेजा गया है। 

इसके साथ ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को भी न्योता मुख्यमंत्री भेजा गया था, लेकिन पीएम मोदी रविवार को वाराणसी जा रहे हैं। ऐसे में वह अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो पाएंगे ऐसी संभावना कम है। 

इसके साथ ही मनीष सिसोदिया ने साफ कर दिया है उनके लिए दूसरे राज्यों के किसी नेता या बड़े लोगों की तुलना में वह सभी लोग खास हैं जो दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए दिन रात लगे हुए हैं। 

 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह