लाइव न्यूज़ :

Aurangzeb remark Row: अबू आज़मी ने औरंगज़ेब वाले बयान पर मांगी माफी, कहा-...मैं अपना बयान वापस लेता हूं

By रुस्तम राणा | Updated: March 4, 2025 20:50 IST

अबू आजमी ने मंगलवार को माफी मांगी और कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और अगर भावनाएं आहत हुई हैं तो वह अपना बयान वापस लेने के लिए तैयार हैं। 

Open in App

मुंबई: मुगल बादशाह औरंगजेब पर अपनी टिप्पणी को लेकर बढ़ते हंगामे के बीच समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने मंगलवार को माफी मांगी और कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और अगर भावनाएं आहत हुई हैं तो वह अपना बयान वापस लेने के लिए तैयार हैं। 

आजमी ने कहा, "मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। मैंने वही कहा है जो इतिहासकारों और लेखकों ने औरंगजेब रहमतुल्लाह अली के बारे में दावा किया है।" आजमी ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या किसी अन्य महापुरुष के बारे में कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है - लेकिन फिर भी अगर किसी को मेरे बयान से ठेस पहुंची है, तो मैं अपने शब्द, अपना बयान वापस लेता हूं।"

महाराष्ट्र के विधायक और समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने भी कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है। आजमी ने कहा, "इस मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है और मुझे लगता है कि इस वजह से महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र बंद करना महाराष्ट्र के लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है।"

आज सुबह औरंगजेब पर उनकी टिप्पणी के सिलसिले में ठाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में आजमी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई और इसे मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया।

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। मरीन ड्राइव इलाके में मीडियाकर्मियों से बातचीत में आजमी ने कहा था कि औरंगजेब एक अच्छा प्रशासक था।

अपनी टिप्पणी पर हंगामा मचने के बाद आजमी ने औरंगजेब के बारे में अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि मुगल बादशाह ने मंदिरों के साथ मस्जिदों को भी नष्ट किया था।

टॅग्स :Abu Asim Azmiशिव सेनाShiv SenaSP MLA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?