लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद ट्रेन हादसाः योगेंद्र यादव ने पूछा- किसकी होगी जांच, 'लापरवाह' ड्राइवर की, थक कर ट्रैक पर सोए लोगों की, या फिर इन रोटियों की

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 8, 2020 14:26 IST

औरंगाबादः करमाड पुलिस थाने के तहत आने वाले क्षेत्र में सुबह सवा पांच बजे मजदूरों के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई। मध्य महाराष्ट्र के जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे कम से कम 16 प्रवासी मजदूरों की शुक्रवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।औरंगाबाद में हुए हादसे को लेकर योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा कि 'सुनते हैं जांच होगी। किसकी?'

मुंबईः महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे कम से कम 16 प्रवासी मजदूरों की शुक्रवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हुए हैं। सरकार ने इस दर्दकान घटना के जांच के आदेश दिए हैं। इस पर स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने सवाल खड़े किए हैं और पूछा है कि किसकी जांच की जाएगी?

औरंगाबाद में हुए हादसे को लेकर योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा, 'सुनते हैं जांच होगी। किसकी? उस "लापरवाह" ड्राइवर की, जिसने ट्रेन रोकने की कोशिश की? उन "अनुशासनहीन" लोगों की, जो थक कर ट्रैक पर सो गए थे? इन रोटियों की, जिनके चक्कर में वो घर से चले थे? या उन कुर्सियों की, जिन्होंने रेल पर सवार होने वालों को रेल के नीचे धकेल दिया?'

उन्होंने आगे कहा, 'मन से इस "दुर्घटना" की खबर उतर नहीं रही है। याद आता है वो नारा: अब भी जिसका खून ना खौला, खून नहीं वो पानी है! ये किसी और कि मौत नहीं है, जो औरंगाबाद में हुआ यह हमारी मौत है!'  

रेल मंत्रालय ने कहा है कि आज सुबह ट्रैक पर कुछ मजदूरों को देखने के बाद मालगाड़ी के लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन परभणी-मनमाड सेक्शन के बदनपुर और करमाड स्टेशनों के बीच उन्हें टक्कर लग गई। घायलों को औरंगाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जांच के आदेश दिए गए हैं। आपको बता दें, करमाड पुलिस थाने के तहत आने वाले क्षेत्र में सुबह सवा पांच बजे मजदूरों के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई। मध्य महाराष्ट्र के जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश लौट रहे थे। वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। जालना से आ रही मालगाड़ी पटरियों पर सो रहे इन मजदूरों पर चढ़ गई। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन दुर्घटना में 16 प्रवासी मजदूरों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेल दुर्घटना में लोगों के मारे जाने से बहुत दुखी हूं। रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है और वह स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं।'

टॅग्स :महाराष्ट्रऔरंगाबादयोगेन्द्र यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?