लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: औरंगाबाद हिंसा कुछ लोगों द्वारा पहले से रची गई साजिश थी-एआईएमआईएम विधायक

By भारती द्विवेदी | Updated: May 13, 2018 03:52 IST

हालत को काबू में रहे इसके लिए स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स की सात कंपनियां और दंगा नियंत्रण पुलिस की एक कंपनी अभी वहां तैनात की गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 मई: शुक्रवार (11 मई) को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में नल के कनेक्शन को लेकर हुए विवाद पर एआईएमआई विधायक सैयद इम्तियाज जलील का कहना है- 'जो घटना हुई वो कुछ लोगों द्वारा पहले से प्लान की गई साजिश थी। वो लोग शहर में सांप्रादायिक हिंसा भड़ाकना चाहते थे। सरकार और पुलिस को अब काम करना चाहिए और दोषियों को पकड़ना चाहिए।'

वहीं आईजी और एक्टिंग कमीश्नर (एडिशनल चार्ज) का बयान आया है। औरंगाबाद के आईजी मिलिंद भारांबे का कहना है- 'दो लोगों की मौत प्लास्टिक बुलेट की वजह से हुई है। वहीं एक की मौत स्लैब से गिरने की कारण। इस हिंसा के दौरान कुछ पुलिस ऑफिसर और कॉस्टेबल भी हुए हैं।'

दंगा के हालात पर बात करते हुए उन्होंने कहा है- 'अभी के समय में हालात नियंत्रण में है। स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स की सात कंपनियां और दंगा नियंत्रण पुलिस की एक कंपनी अभी वहां तैनात की गई है। अभी तक तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।'

बता दें कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक मामूली बात को लेकर दो समुदायों में शुक्रवार को टकराव हो गया। एक नल के कनेक्‍शन को लेकर शुरू हुए इस विवाद ने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया था। इसके बाद हुई आगजनी और पथराव में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोगों के घायल हुए थे। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दी गई।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :महाराष्ट्रसांप्रदायिक तनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज