लाइव न्यूज़ :

BJP आज देशभर में निकालेगी अटल बिहारी वाजपेयी की 'अस्थि कलश यात्रा' 

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 22, 2018 14:20 IST

Atal Bihari Vajpayee Asthi Kalash Yatra: बीजेपी ने कहा कि देशभर में पार्टी के सभी कार्यकर्ता और लोग वाजपेयी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं इसलिए उसने सभी राज्यों में अस्थि कलश यात्रा निकालने का फैसला किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अगस्तः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) देशभर में आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 'अस्थि कलश यात्रा' निकालेगी। यह यात्रा देश के सभी जिलों में निकाली जाएगी और अस्थियों को देश की नदियों में प्रवाहित किया जाएगा। एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ दिवंगत नेता की अस्थियों को पार्टी की राज्य इकाइयों के अध्यक्षों को सौपेंगे।

बीजेपी ने कहा कि देशभर में पार्टी के सभी कार्यकर्ता और लोग वाजपेयी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं इसलिए उसने सभी राज्यों में अस्थि कलश यात्रा निकालने का फैसला किया है। राज्य की राजधानियों से यात्रा शुरू होगी और सभी प्रखंडों से होकर गुजरेगी। बीजेपी के दिग्गज नेता की अस्थियां देशभर की सभी नदियों में प्रवाहित की जाएंगी।

इससे पहले 19 अगस्त को उत्तराखंड के हरिद्वार में वाजपेयी की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई थीं। वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने गंगा में उनकी अस्थियां प्रवाहित की थीं। इससे पहले अस्थि कलश यात्रा निकाली गई थी। इसमें बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि शामिल हुए थे। 

आपको बता दें, 16 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया था। उन्होंने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान (एम्स) में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। अटल बिहारी वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। 

मधुमेह के शिकार 93 वर्षीय भाजपा नेता का एक ही गुर्दा काम करता था। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ। अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता के कारण वे चार दशकों से भी अधिक समय से भारतीय संसद के सांसद रहे। इसके अलावा तीन बार भारत के प्रधानमंत्री पद पर भी सुशोभित हुए। 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवसः तकनीक के दम पर दुनिया में आगे बढ़ता भारत 

भारतप्रधानमंत्री संग्रहालय में महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी से संवाद करेंगे लोग?

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई