लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावः काफिले में 20 गाड़ी रखने से कुछ फायदा नहीं?, जीतन राम मांझी ने साथी चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा-10 गाड़ियों में नारा लगाने वाले लोग

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2025 18:08 IST

Assembly elections: इमामगंज सीट पर हुए उप चुनाव में जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी एनडीए की उम्मीदवार थी।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए के सभी नेता जानते हैं। हम लोग ऐसे लोगों में शामिल नहीं हैं।मांझी ने कहा कि जब समय आयेगा तो हम अपनी बात रखेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में 2 सीट और 1 राज्यसभा की एक सीट देने की बात तय थी।

पटनाः लोजपा(रा) प्रमुख एवं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवाने के द्वारा 8 जून को आरा में आयोजित रैली के दौरान बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किए जाने पर सियासत गर्माती जा रही है। इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं हम के संरक्षक जीतनराम मांझी ने चिराग पासवान का नाम लिए बगैर कहा कि जो मजबूत होता है, वो बोलता नहीं है। मुझे पता चला है कि काफिले में 20 गाड़ियां रखी जाती हैं, जिसमें 10 गाड़ियों में नारा लगाने वाले लोग होते हैं। पटना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जीतन राम मांझी ने 2024 में हुए बिहार विधानसभा उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि इमामगंज विधानसभा उप चुनाव में कुछ लोग बोल कर प्रचार में नहीं आए। यह बात एनडीए के सभी नेता जानते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग ऐसे लोगों में शामिल नहीं हैं।

बता दें कि इमामगंज सीट पर हुए उप चुनाव में जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी एनडीए की उम्मीदवार थी। चिराग पासवान गया जिले के बेलागंज व अन्य दो विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में प्रचार करने गए, लेकिन इमामगंज से दूरी बना ली थी। आज मांझी ने इसी बात को सार्वजनिक किया। मांझी ने कहा कि जब समय आयेगा तो हम अपनी बात रखेंगे।

उन्होंने कहा कि मुझे 2024 के लोकसभा चुनाव में 2 सीट और 1 राज्यसभा की एक सीट देने की बात तय थी। शर्त के अुसार हमें लोकसभा की दो सीट मिलनी चाहिए थी, पर एक सीट दिया गया। इसके बाद भी वे और उनकी पार्टी चुप रही। हम अनुशासित पार्टी है। हम बोलते नहीं हैं।

मांझी ने कहा कि जो लोग खुद को ताकतवर समझते हैं, दुनिया को दिखाने के लिए कुछ-कुछ बोलते रहते हैं, लेकिन जो वाकई  ताकतवर होता है। वह कुछ बोलता ही नहीं और समय आने पर खुद को साबित भी कर देता है। उन्होंने कहा कि भाड़े पर भीड़ लाने वालों में से हम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) ने अपने काम से जनमानस में एक जगह बनाई है।

जहानाबाद, गया, पटना के गांधी मैदान और जमालपुर आदि जगहों पर हमने अपनी ताकत दिखाई है। हमारी सभाओं में लाखों लोग आते हैं। मांझी ने कहा कि वह आगे बढ़ते हैं तो फर्स्ट वाला थर्ड पॉइंट पर चला जाता है और जिंदाबाद-जिंदाबाद करता है। उन्होंने कहा कि समय आएगा तो हम दिखा देंगे कि जनता का समर्थन क्या होता है? उन्होंने कहा कि हम अनुशासन में रहेंगे और एनडीए की सरकार बनकर रहेगी।

नीतीश कुमार रहेंगे। भारत का विकास और बिहार का विकास होगा। मांझी ने कहा कि जो कहना चाहते हैं कि इतना सीट चाहिए तो उनको मुबारक हो। हम सब जगह तैयारी कर रहे हैं। कहीं लड़ेंगे, कहीं लड़ाएंगे। एनडीए को ज्यादा से ज्यादा वोट मिले, यही प्राथमिकता है। हम सीधा एनडीए को वोट देने को कहेंगे। हम लोग सीधी राजनीति जानते हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाचिराग पासवानजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार