लाइव न्यूज़ :

Assembly Election 2022: कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 10, 2022 16:34 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कहा कि उनकी पार्टी इस जनादेश से सबक लेगी और देश के लोगों के हित में काम करती रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं।उन्होंने ये भी लिखा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई।

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में फरवरी और मार्च में मतदान हुआ था। वहीं, आज उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में मतगणना जारी है। हालांकि, आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में जबरदस्त जीत के साथ इतिहास रचती दिखाई दे रही है, जबकि अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी जीत की ओर बढ़ रही है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा आगे है। 

वहीं, सभी पांच राज्यों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हित के लिए काम करते रहेंगे।" 

वहीं, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जल्द ही कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुलाने का फैसला किया है। इस बैठक में चुनावी हार के कारणों में मंथन होगा। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस ने एक साधारण पृष्ठभूमि वाले चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन अमरिंदर सिंह के करीब साढ़े चार साल शासन को लेकर जो सत्ता विरोधी लहर थी, उससे पार्टी को नुकसान हुआ। 

रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक, सोनिया गांधी ने निर्णय लिया है कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूस) की बैठक बुलाकर इन हार के कारणों में मंथन करेगी। उन्होंने कहा, "हम हारे जरूर हैं, हम निराश जरूर हैं, लेकिन हताश नहीं हैं। हम लौटेंगे नए बदलाव और रणनीति के साथ लौटेंगे।" गौरतलब है कि कांग्रेस ने पंजाब में सत्ता गंवा दी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022राहुल गांधीकांग्रेसपंजाब विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल