लाइव न्यूज़ :

असम राइफल के कर्मी सुमन स्वरगियारी का अंतिम संस्कार किया गया

By भाषा | Updated: November 15, 2021 17:41 IST

Open in App

गुवाहाटी, 15 नवंबर मणिपुर में उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में मरे असम राइफल के कर्मी सुमन स्वरगियारी का राज्य के बक्सा जिले में स्थित उनके आवास पर अंतिम संस्कार किया गया। हृदय विदारक क्रंदन के बीच सुमन की पत्नी ने अपने पति के पार्थिव शरीर को सलाम कर अंतिम विदाई दी।

दंपति के ढाई साल के बेटे ने अपने पिता के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाये। पूरा परिवार दुख में डूबा हुआ है।

स्वरगियारी का पार्थिव शरीर जोरहाट हवाई अड्डे से सुबह गुवाहाटी हवाई अड्डे पहुंचा। सैन्य विमान शनिवार को हुए हमले में मारे गए असम राइफल के चार कर्मियों और एक परिजन का पार्थिव शरीर लेकर आया था।

सेना के प्रवक्ता ने बताया था कि इंफाल से गुवाहाटी आते समय कुछ तकनीकी समस्या आने के कारण विमान को जोरहाट हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा था।

प्रवक्ता ने बताया कि अन्य शहीदों और परिजन के पार्थिव शरीर को गुवाहाटी हवाई अड्डे से विमान से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है, वहीं स्वरगियारी के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से बक्सा ले जाया गया।

गुवाहाटी हवाई अड्डे पर असम के कैबिनेट मंत्री केशव महंत ने राज्य सरकार की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने बताया कि महंता और उनके कैबिनेट सहयोगी यू. जी. ब्रह्मा शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुई शहीद की अंतिम विदाई में जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज