लाइव न्यूज़ :

असम सरकार ने राज्य के 1200 से अधिक मदरसों का बदला नाम बदलकर "मिडिल इंग्लिश स्कूल" रखा

By रुस्तम राणा | Updated: December 14, 2023 17:48 IST

असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने घोषणा की है कि राज्य में 1,281 मदरसों का नाम बदलकर एमई (मध्य अंग्रेजी) स्कूल कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमदरसों के नाम बदलने को लेकर असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने की घोषणाकहा- राज्य में 1,281 मदरसों का नाम बदलकर एमई (मध्य अंग्रेजी) स्कूल कर दिया गया हैयह निर्णय मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा पहले राज्य में सभी मदरसों को बंद करने का इरादा व्यक्त करने के बाद आया है

गुवाहाटी: हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार के पहले के फैसले के अनुसरण में, असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने घोषणा की है कि राज्य में 1,281 मदरसों का नाम बदलकर एमई (मध्य अंग्रेजी) स्कूल कर दिया गया है। पेगु ने कहा कि यह प्रक्रिया असम की शिक्षा प्रणाली के भीतर एकरूपता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए क्रियान्वित की गई है।

पेगु ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "एसईबीए (असम के स्कूल शिक्षा बोर्ड) के तहत सभी सरकारी और प्रांतीय मदरसों को सामान्य स्कूलों में परिवर्तित करने के परिणामस्वरूप, एसईबीए ने आज एक अधिसूचना द्वारा 1,281 मदरसों के नाम को एमई स्कूलों में बदल दिया है।"

यह निर्णय मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा पहले राज्य में सभी मदरसों को बंद करने का इरादा व्यक्त करने के बाद आया है। असम सरकार ने पिछले साल सभी राज्य संचालित मदरसों को बंद करने और उन्हें सामान्य स्कूलों में बदलने का फैसला किया, एक ऐसा फैसला जिसके कारण विवाद पैदा हुआ।

असम के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इन सरकारी और प्रांतीय मदरसों को नियमित स्कूलों में बदलने की निगरानी की। असम सरकार ने पहले कहा था कि उसने मदरसे चलाने में 500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज