लाइव न्यूज़ :

North Cachar Hills Autonomous Council polls: एनसीएचएसी चुनाव 8 जनवरी को, 28 सीट पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर, जानें मतदताओं की कुल संख्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2023 15:52 IST

North Cachar Hills Autonomous Council polls: सभी 28 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर तय की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआवेदनों की जांच अगले दिन 22 दिसंबर को होगी।वैध उम्मीदवारों की सूची उसी दिन प्रकाशित की जाएगी। मतगणना 12 जनवरी को होगी।

North Cachar Hills Autonomous Council polls:  असम की उत्तरी कछार पर्वतीय स्वायत्त परिषद (एनसीएचएसी) के चुनाव के लिए मतदान अगले साल आठ जनवरी को होगा। असम राज्य चुनाव आयोग (एएसईसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्य चुनाव आयुक्त आलोक कुमार ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मतदान मतपत्रों के माध्यम से कराया जाएगा।

क्योंकि वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की अनुपलब्धता के कारण इनसे मतदान नहीं कराया जा सकता। उन्होंने बताया कि सभी 28 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर तय की गई है। आवेदनों की जांच अगले दिन 22 दिसंबर को होगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त के मुताबिक दिमा हसाओ जिले में फैले निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 1,41,124 है, जिनमें 70,485 पुरुष और 70,639 महिलाएं शामिल हैं। कुमार ने कहा, ‘‘उम्मीदवार के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 दिसंबर है।

वैध उम्मीदवारों की सूची उसी दिन प्रकाशित की जाएगी। मतदान आठ जनवरी को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा, जबकि मतगणना 12 जनवरी को होगी।’’ उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर पुनर्मतदान 10 जनवरी को कराया जाएगा।

टॅग्स :असमचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह