लाइव न्यूज़ :

असमः गोमांस बेचने के शक में मुस्लिम बुजुर्ग को पीटने का मामला आया सामने, असदुद्दीन ओवैसी ने जताई नाराजगी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 9, 2019 11:58 IST

68 वर्षीय शौकत अली को पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि शौकती अली एक बिजनेसमैन हैं, जोकि कई सालों से भोजनालय चला रहे हैं।

Open in App

असम के विस्वनाथ जिले के चाराली में एक मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि उसके साथ ऐसा इसलिए किया गया है कि वह गोमांस बेच रहा था। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना सात अप्रैल की बताई जा रही है। इस घटना के संबंध में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। 

उन्होंने 68 वर्षीय शौकत अली नाम के बुजुर्ग का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, मैं कई लोगों को जानता हूं जो पिछले 5 वर्षों में लिंचिंग की घटनाओं के चलते निराशा महसूस करते हैं। हर वीडियो मुझे गुस्सा दिलाता है और दुखी करता है। यह अप्रासंगिक है कि असम में गोमांस वैध है, लेकिन एक निर्दोष बूढ़े व्यक्ति को पीटना पूरे देश में अवैध है।

असदुद्दीन ओवैसी ने जिस वीडियो को ट्वीट किया है उसमें शौकत अली नाम का बुजुर्ग घुटनों के बल पर बैठा हुआ है और उसके आस-पास भीड़ जमा दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में भीड़ द्वारा उससे पूछा जा रहा है कि गोमांस क्यों बेच रहा है और क्या उसके पास ऐसा करने का लाइसेंस है?खबरों के अनुसार, इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि शौकती अली एक बिजनेसमैन हैं, जोकि कई सालों से भोजनालय चला रहे हैं। वहीं, पुलिस ने इस घटना के संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है और वह पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, शौकती अली का उपचार किया जा रहा है। 

टॅग्स :मॉब लिंचिंगअसमअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज