लाइव न्यूज़ :

असम: राज्यपाल और उनकी पत्नी की कोविड-19 की जांच के लिए नमूने लिए गए, दो निजी सुरक्षा अधिकारी पाए गए थे संक्रमित

By भाषा | Updated: July 2, 2020 03:10 IST

असम में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में 8547 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 2885 एक्टिव केस मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के राज्यपाल जगदीश मुखी और उनकी पत्नी प्रेम मुखी की कोविड-19 जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।राज्यपाल के दो निजी सुरक्षा अधिकारियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जांच कराया जा रहा है।

गुवाहाटी।असम के राज्यपाल जगदीश मुखी के दो निजी सुरक्षा अधिकारियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्यपाल, उनकी पत्नी प्रेम मुखी और राजभवन के अन्य कर्मचारियों की इस महामारी की जांच के लिए नमूने लिये गए।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि फिलहाल राज्यपाल गृह पृथक-वास में हैं। एक अधिकारी ने कहा कि राजभवन के 176 कर्मचारियों के नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए है। रिपोर्ट तीन दिनों में आने की संभावना है और तब तक वे सभी गृह पृथक-वास में रहेंगे।

असम में कोविड-19 के अब तक 8,547 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2,885 मरीजों का इलाज चल रहा हैं और 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: कौन हैं रंजीत कुमार दास, अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज