लाइव न्यूज़ :

असम: बाढ़ और भूस्खलन से 24 लोगों की मौत, 22 जिलों में करीब 7.20 लाख लोग चपेट में, वायु सेना ने 119 लोगों को निकाला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 22, 2022 21:28 IST

भारतीय सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और वॉलंटियर्स की मदद से कुल 26,236 फंसे हुए लोगों को बचाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे91,518 प्रभावित लोग इस समय 269 राहत शिविरों में रह रहे हैं।प्रशासन ने 152 राहत वितरण केंद्र भी स्थापित किए हैं। नगांव जिले के कामपुर राजस्व क्षेत्र में चार लोग पानी में डूब गए।

गुवाहाटीः असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति और बदतर हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, क्योंकि 22 जिलों में करीब 7.20 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से कुल 24 लोगों की मौत हुई है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि 91,518 प्रभावित लोग इस समय 269 राहत शिविरों में रह रहे हैं। प्रशासन ने 152 राहत वितरण केंद्र भी स्थापित किए हैं। भारतीय सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और वॉलंटियर्स की मदद से कुल 26,236 फंसे हुए लोगों को बचाया गया है।

 

भारतीय वायु सेना असम में बाढ़ राहत प्रयासों में सक्रिय रूप से शामिल है। एमआई -17 हेलीकॉप्टरों ने दितोकचेरा रेलवे स्टेशन पर फंसे 119 यात्रियों को निकाला है। IAF ने An-32 परिवहन विमान, 2 Mi-17 हेलीकॉप्टर, एक चिनूक हेलीकॉप्टर और एक ALH ध्रुव तैनात किया है।

नगांव जिले के कामपुर राजस्व क्षेत्र में चार लोग पानी में डूब गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि होजाई जिले के डूबोका में एक शख्स की और कछार जिले के सिल्चर में एक बच्चे की बाढ़ के कारण मृत्यु हो गई। असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।

प्राधिकरण ने कहा कि कई जिलों में आई बाढ़ के कारण 7,19,540 लोग प्रभावित हैं। नगांव सैलाब की वजह से बुरी तरह प्रभावित है जहां 3.46 लाख लोग संकट में हैं। इसके बाद कछार में 2.29 लाख और होजाई में 58 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

टॅग्स :असमबाढ़भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

ज़रा हटकेभीषण तूफान और टिन की छत के साथ उड़ा नान्हे मियां?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी