लाइव न्यूज़ :

असम: बाढ़ के कहर में 500 से अधिक परिवार रेलवे ट्रैक पर रहने को मजबूर, कहा- सरकार से नहीं मिल रही ज्यादा मदद

By विशाल कुमार | Updated: May 21, 2022 11:15 IST

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसमें 29 जिलों के 2,585 गांवों में 8 लाख से अधिक लोग प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। मानसून पूर्व बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देचांगजुरई और पटिया पत्थर गांव के 500 से अधिक परिवार रेलवे पटरी पर रहने के लिए मजबूर।क्षेत्र में रेलवे की पटरियाँ ही एकमात्र ऊँची भूमि हैं जो बाढ़ के पानी में नहीं डूबी हैं। 29 जिलों के 2,585 गांवों में 8 लाख से अधिक लोग प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं।

गुवाहाटी:असम के बाढ़ प्रभावित जमुनामुख जिले के दो गांवों के 500 से अधिक परिवारों को रेलवे पटरियों पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इन 500 से अधिक परिवारों के ऐसा करने का कारण यह है कि रेलवे की पटरियाँ ही एकमात्र ऊँची भूमि हैं जो बाढ़ के पानी में नहीं डूबी हैं।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, चांगजुरई और पटिया पत्थर गांव के निवासी इस बात से परेशान हैं कि उन्होंने असम की बाढ़ में लगभग सब कुछ खो दिया। उन्हें तिरपाल की चादरों से बने अस्थायी चादरों के नीचे रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि उन्हें पिछले पांच दिनों में राज्य सरकार और जिला प्रशासन से कुछ खास मदद नहीं मिली है।

बता दें कि, असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसमें 29 जिलों के 2,585 गांवों में 8 लाख से अधिक लोग प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। मानसून पूर्व बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई है।

एएसडीएमए के मुताबिक कुल 343 राहत शिविरों में 86,772 लोगों ने शरण ली हुई है, जबकि 411 अन्य राहत वितरण केंद्र भी संचालित हैं। एएसडीएमए ने बुलेटिन में कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और स्वयंसेवकों की मदद से कुल 21,884 फंसे हुए लोगों को निकाला जा चुका है।

टॅग्स :असमबाढ़भूस्खलनहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज