लाइव न्यूज़ :

असम: 24 घंटे के अंदर दो रेप आरोपियों की पुलिस मुठभेड़ में मौत, देर रात अपराध स्थल पर हुई मुठभेड़

By विशाल कुमार | Updated: March 16, 2022 15:06 IST

गुवाहाटी हाईकोर्ट वर्तमान में पिछले साल दिसंबर में अधिवक्ता आरिफ जवादर द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मई 2021 से राज्य में 'फर्जी मुठभेड़' की 80 घटनाएं हुईं, जिसके परिणामस्वरूप 28 मौतें हुईं और 48 घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों में राज्य में रेप के आरोपी की यह दूसरी मौत है।मंगलवार की रात 16 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी बीकी अली की मौत हो गई थी।सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि 10 मई, 2021 से 28 जनवरी, 2022 के बीच मुठभेड़ों में 28 लोग मारे गए।

गुवाहाटी:असम के उदलगिरी में पुलिस ने एक सात वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी 38 वर्षीय राजेश मुंडा को गुवाहाटी में हिरासत से कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान मार गिराया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य में रेप के आरोपी की यह दूसरी मौत है। गुवाहाटी पुलिस की फायरिंग में मंगलवार की रात 16 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी बीकी अली की मौत हो गई थी।

उदलगुरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विद्युत दास बोरो ने कहा कि हमने 10 मार्च को सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया था। हमारी जांच के आधार पर आरोपी राजेश मुंडा को मंगलवार को बैहाटा चरियाली की एक फैक्ट्री से पकड़ा गया।

उन्होंने आगे कहा कि आरोपी बुधवार तड़के करीब 2.30 बजे घटना स्थल पर ले जाते समय हिरासत से फरार हो गया। पुलिस टीम ने उसे भागने से रोकने के प्रयास में कुछ गोलियां चलाईं, जिसमें वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बता दें कि, पिछले साल मई में हेमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद ऐसी तथाकथित मुठभेड़ों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है।

सरमा गृह विभाग के भी प्रमुख हैं और उन्होंने पुलिस से अपराधियों के खिलाफ सख्त होने और यहां तक कि अगर वे हिरासत से भागने या पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश करते हैं तो उनके पैरों में गोली मारने का आग्रह किया है।

गुवाहाटी हाईकोर्ट वर्तमान में पिछले साल दिसंबर में अधिवक्ता आरिफ जवादर द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मई 2021 से राज्य में 'फर्जी मुठभेड़' की 80 घटनाएं हुईं, जिसके परिणामस्वरूप 28 मौतें हुईं और 48 घायल हो गए।

सरकार ने अदालत को बताया कि 10 मई, 2021 से 28 जनवरी, 2022 के बीच मुठभेड़ों में 28 लोग मारे गए और 73 अन्य घायल हो गए।

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्माAssam Policeएनकाउंटररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो