लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर मुद्दा: केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार

By स्वाति सिंह | Updated: August 20, 2018 19:03 IST

ओवैसी ने कहा 'अयोध्या का मामला जब तक सुप्रीम कोर्ट में है। ऐसे में डिप्टी सीएम के पास इसपर बोलने का कोई हक नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अगस्त: राम मंदिर के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा 'अयोध्या का मामला अभी तक सुप्रीम कोर्ट में है। ऐसे में डिप्टी सीएम के पास इसपर बोलने का कोई हक नहीं है। यह बयान पूरी तरह बेबुनियाद और बेकार है।'

बता दें कि उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर मुद्दे को अपनी राय जाहिर। उन्होंने बताया कि लोगों को लोगों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विश्वास है। इसके इतर उन्होंने दो और जरिए से राम मंदिर मु्द्दा सुलझाने की बात कही है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि लोगों को विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द आएगा और राम मंदिर के निर्माण की राह में मौजूदा दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। आगे उनका कहना था कि या तो फैसला आएगा या फिर हम बातचीत के जरिये कोई रास्ता खोजेंगे। 

इन सब के बावजूद उनका कहना था कि हमारे पास तीसरा विकल्प भी बचा हुआ है। तीसरा विकल्प संसद में कानून पारित करने का है। राज्यसभा में बहुमत होता तो विधेयक पारित कराकर कानून के रास्ते से मंदिर का निर्माण प्रशस्त कर देते। फिलहाल भाजपा के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है। इसलिए यह संभव नहीं है।

मौर्य ने कहा है कि राम मंदिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और इस पर लगातार सुनवाई चल रही है। हमें आशा है कि जल्द ही इस पर फैसला आएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौर्य का कहना है कि देश के करोड़ों लोग अयोध्या में राम मंदिर देखना चाहते हैं। हमारे लिए भी यह आस्था का विषय है।  

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतएआईएमआईएम एक आतंकवादी संगठन?, मंत्री नितेश राणे ने कहा-ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में कोई अंतर नहीं, महाराष्ट्र में राजनीति तेज, वीडियो

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज