लाइव न्यूज़ :

6 जुलाई से खुलेंगे ताजमहल-लालकिला सहित ASI के स्मारक, होंगे सुरक्षा के सभी प्रबंध

By स्वाति सिंह | Updated: July 2, 2020 19:16 IST

कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर 17 मार्च से केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारक और पुरातत्व स्थल बंद थे जिनकी देखभाल एएसआई करता है। मंत्री ने कहा कि स्मारक के अधिकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोरोना वायरस से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। सूत्रों के अनुसार ऐसे स्थलों पर पर्यटकों के लिए मास्क पहनने का नियम बनाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित सभी स्मारक छह जुलाई से जनता के लिए फिर खुल जाएंगे। एएसआई के रखरखाव वाले 3,000 से अधिक स्मारकों में से 820 को फिर खोल दिया था जहां धार्मिक समारोह होते हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित सभी स्मारक छह जुलाई से जनता के लिए फिर खुल जाएंगे। इससे पहले जून में संस्कृति मंत्रालय ने एएसआई के रखरखाव वाले 3,000 से अधिक स्मारकों में से 820 को फिर खोल दिया था जहां धार्मिक समारोह होते हैं।

कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर 17 मार्च से केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारक और पुरातत्व स्थल बंद थे जिनकी देखभाल एएसआई करता है। मंत्री ने कहा कि स्मारक के अधिकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोरोना वायरस से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। सूत्रों के अनुसार ऐसे स्थलों पर पर्यटकों के लिए मास्क पहनने का नियम बनाया जा सकता है।

पटेल ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने संस्कृति मंत्रालय और एएसआई के साथ मिलकर सभी स्मारकों को छह जुलाई से फिर से खोलने का निर्णय लिया है।’’ हालांकि राज्य और जिला प्रशासन की अनुमति से ही ऐसा किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि जो भी स्मारक फिर खुलेंगे, उनमें स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 24,825 हुई

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 महामारी के 817 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 24,825 हो गई है। इसके साथ ही 17 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 735 तक पहुंच गई है। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि अब तक राज्य महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 735 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 17 रोगियों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 के कुल 817 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में इस वक्त उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 6,869 है। राज्य में अब तक 17,221 लोग कोविड-19 को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं और ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 69.36 हो गया है।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 90 हजार के करीब पहुंची

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 90,000 के करीब पहुंच गई। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति अब नियंत्रण में आ गई है। लेकिन उन्होंने लोगों को आगाह भी किया कि सामाजिक और व्यक्तिगत व्यवहार में किसी भी चूक से मामलों में फिर से वृद्धि हो सकती है। शहर में कोविड-19 के 2,442 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 89,802 हो गई है जबकि 61 और मरीजों की मौत हो जाने के साथ अब तक कुल 2,803 रोगी जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसताज महल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

ज़रा हटकेVIDEO: घने कोहरे में गायब हुआ ताजमहल, देखें वायरल वीडियो

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

ज़रा हटकेVIRAL: ताजमहल के सामने युवक ने भगवा झंडा लहराया, आरती कर 'बम-बम भोले' के नारे लगाए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज