लाइव न्यूज़ :

बालासोर ट्रेन हादसाः अश्विनी वैष्णव ने कहा- हादसे की असल वजह का पता लगा, जिम्मेदार लोगों की भी कर ली है पहचान

By विनीत कुमार | Updated: June 4, 2023 11:25 IST

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि बालासोर में ट्रेन हादसे की असल वजह और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही रिपोर्ट में इसका विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

Open in App

बालासोर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के एक-दूसरे से हुए टक्कर से हुई बड़ी दुर्घटना मामले में बड़ी बात कही है। रेल मंत्री ने कहा है कि इस हादसे की असल वजह का पता लगा लिया गया है और जल्द ही रिपोर्ट में इसका खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव की वजह से हादसा हुआ

रेल मंत्री रविवार सुबह एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंचे और यह बात कही। शुक्रवार शाम हुए इस हादसे में 288 लोगों की मौत हो चुकी है और 1100 से ज्यादा लोग घायल हैं।

भारत में पिछले तीन दशकों में यह सबसे बड़ी रेल दुर्घटना है। ओडिशा बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर तीन अलग-अलग पटरियों पर दो यात्री ट्रेनें और एक मालगाड़ी आपस में टकरा गईं, जिससे कुल 17 डिब्बे पटरी से उतर गए और गंभीर नुकसान हुआ। रेल मंत्री वैष्णव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए यह भी कहा कि मरम्मत कार्य की समीक्षा के बाद ट्रैक के रविवार तक बहाल हो जाने की उम्मीद है।

'इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव से हुई दुर्घटना'

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है और घटना के कारणों और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की गई है। वैष्णव ने बताया, 'रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है और जांच रिपोर्ट आने दें, लेकिन हमने घटना के कारण और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की है...यह इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हुआ।' 

वैष्णव ने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया था। हम आज ट्रैक को बहाल करने की कोशिश करेंगे। सभी शवों को हटा दिया गया है। हमारा लक्ष्य बुधवार सुबह तक बहाली का काम खत्म करना है, ताकि इस ट्रैक पर ट्रेनें चलना शुरू हो सकें।'

टॅग्स :अश्विनी वैष्णवरेल हादसाओड़िसाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज