लाइव न्यूज़ :

देश में राजधानी ट्रेनों की गति अब 200 किलोमीटर प्रति घंटा करने की योजना? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया ये जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2022 21:36 IST

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ किया है कि रेलवे के निजीकरण का कोई प्रश्न ही नहीं है। साथ ही उन्होंने एक अन्य जवाब में कहा कि राजधानी ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर 200 किलोमीटर प्रति घंटा करने की अभी कोई योजना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर 200 किलोमीटर प्रति घंटा करने की अभी कोई योजना नहीं: अश्विनी वैष्णवफिलहाल देश में राजधानी ट्रेनें अधिकतम 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं।अश्विनी वैष्णव ने ये भी कहा कि रेलवे के निजीकरण किए जाने की कोई योजना नहीं है।

नई दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि भारतीय रेलवे की राजधानी ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर 200 किलोमीटर प्रति घंटा करने की अभी कोई योजना नहीं है। राजधानी ट्रेनें अधिकतम 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। इस समय देश में 50 राजधानी ट्रेन संचालित हो रही हैं। वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, 'फिलहाल भारतीय रेलवे की राजधानी ट्रेनों की गति बढ़ाकर 200 किलोमीटर प्रति घंटा करने की कोई योजना नहीं है।'

'रेलवे के निजीकरण की कोई योजना नहीं'

अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को ये भी स्पष्ट किया कि रेलवे के निजीकरण का कोई प्रश्न ही नहीं है और इस बारे में कही गई सारी बातें ‘काल्पनिक’ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की दृष्टि में ‘रणनीतिक क्षेत्र’ के रूप में रेलवे की सामाजिक जवाबदेही है जिसे वाणिज्यिक व्यवहार्यता पर ध्यान देते हुए पूरा किया जा रहा है।

रेल मंत्री ने यह भी कहा कि भर्ती को लेकर छात्रों के साथ ‘गलतफहमी’ को रेलवे ने सहानुभूतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया है। उन्होंने कहा, 'भर्ती पर कोई रोक नहीं है....1.14 लाख रिक्तियों को लेकर भर्ती प्रक्रिया जारी है।'

वर्ष 2022-23 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा’ का जवाब देते हुए रेल मंत्री ने कहा, 'रेलवे के निजीकरण का कोई प्रश्न ही नहीं है। इस बारे में कही गई बातें काल्पनिक हैं।' 

उन्होंने कहा कि रेलवे का निजीकरण नहीं हो सकता है क्योंकि पटरियां रेलवे की हैं, इंजन रेलवे के हैं, स्टेशन और बिजली के तार रेलवे के हैं। इसके अलावा डिब्बे और सिग्नल प्रणाली भी रेलवे की ही हैं।

वैष्णव ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती पीयूष गोयल भी पहले स्पष्ट कर चुके हैं कि रेलवे का ढांचा जटिल है और इसका निजीकरण नहीं होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मालगाड़ियों का भी निजीकरण नहीं किया जा रहा है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :भारतीय रेलसंसद बजट सत्रअश्विनी वैष्णव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज