लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत भड़के सचिन पायलट पर, बोले- "पर्दे की बात बाहर क्यों कर रहे हैं, अनुशासन में रहें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 2, 2022 16:17 IST

अशोक गहलोत को सचिन पायलट द्वारा पार्टी की पर्दे वाली बात प्रेस के सामने करना बेहद नागवार गुजरा है। यही कारण है कि सीएम गहलोत ने इशारों-इशारों में पायलट को हद में रहने की सलाह दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक गहलोत पार्टी की पर्दे वाली बात प्रेस के सामने करने पर सचिन पायलट से हुए खफासीएम गहलोत ने इशारों-इशारों में सचिन पायलट को दी हद में रहने की सलाह उन्हें ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, हम चाहते हैं कि सभी अनुशासन का पालन करें

अलवर: राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके विरोधी सचिन पायलट के बीच एक बार फिर तलवार खिंचती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पायलट द्वारा पार्टी की पर्दे वाली बात प्रेस के सामने कहना बेहद नागवार गुजरा है। यही कारण है कि सीएम गहलोत ने इशारों-इशारों में सचिन पायलट को हद में रहने की सलाह दे दी है।

अशोक गहलोत ने अलवर में कहा, "उन्हें ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। केसी वेणुगोपाल ने पार्टी में सभी से ऐसी कोई टिप्पणी नहीं करने को कहा है। हम चाहते हैं कि सभी अनुशासन का पालन करें।"

दरअसल सचिन पायलट ने पीएम मोदी द्वारा सीएम गहलोत की प्रशंसा को कुछ दिनों पहले पार्टी छोड़ चुके गुलाम नबी आजाद के प्रकरण से जोड़ते हुए तीखा व्यंग्य किया। सचिन पायलट ने कहा, "मुझे पीएम मोदी ने कल सीएम गहलोत की प्रशंसा की है, यह बहद दिलचस्प है क्योंकि पीएम ने संसद में गुलाम नबी आजाद की भी इसी तरह प्रशंसा की थी। उसके बाद हमने देखा कि क्या हुआ। इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।"

वैसे यह बात तो ठीक रही लेकिन सचिन पायलट ने पीएम मोदी और सीएम गहलोत के इस प्रकरण के साथ राजस्थान कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हुए सियासी बवाल पर जो बयान दिया, वो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गहरे तक चुभ गया।

सचिन पायलट ने राज्य कांग्रेस और सरकार में हुए घमासान पर कहा, "जहां तक ​​राजस्थान विवाद का सवाल है तो 25 सितंबर को बुलाई गई सीएलपी बैठक नहीं हो सकी। एआईसीसी ने इसे अनुशासनहीनता का मामला माना है, नियम सभी के लिए समान है। इसलिए यदि अनुशासनहीनता है तो कार्रवाई की जानी चाहिए। मुझे विश्वास है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन प्रमुख खड़गे इस संबंध में जल्द ही निर्णय लेंगे।"

सीएम अशोक गहलोत को सचिन पायलट का यही बयान रास नहीं आया और उन्होने सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन परोक्ष रूप से उन्हें अपनी सीमा में रहने की चेतावनी दे दी है। मालूम हो कि कांग्रेस में हुए अध्यक्ष पर के चुनाव में अशोक गहलोत प्रमुख दावेदार बनकर उभरे थे और यहां तक कहा जा रहा था कि गांधी परिवार को अशोक गहलोत का समर्थन प्राप्त है। लेकिन राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत खेमा उनके दिल्ली जाने की सूरत में सचिन पायलट को बतौर मुख्यमंत्री स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था। इस कारण गहलोत खेमे के विधायकों ने बगावत कर दी और पार्टी से इस्तीफा देने की धमकी दे दी थी।

कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व नहीं चाहता था कि ऐसा कोई विवाद हो औऱ पार्टी की छवि खराब हो लेकिन विवाद को शांत कराने में उसे अपनी पूरी ताकत लगानी पड़ी और बाद में यह तय किया गया कि अशोक गहलोत कांग्रेस प्रमुख की रेस से बाहर कर दिये जाएं और राजस्थान में ही अपनी सत्ता को संभालते रहें।

टॅग्स :अशोक गहलोतसचिन पायलटराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल