लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कोरोना संक्रमित हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, ट्वीट कर दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 4, 2023 16:53 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य की पूर्व ,मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित हो गयी हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट करते हुए यह जानकारी साझा की।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य की पूर्व ,मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित हो गयी हैं।दोनों ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की।

जयपुर:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट करते हुए यह जानकारी साझा की। अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा, "पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।"

गहलोत ने सोमवार को सूरत में राहुल गांधी का स्वागत किया था, जब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख मोदी उपनाम मानहानि मामले में अपनी सजा के खिलाफ अपील करने गए थे। सोमवार को उन्होंने राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मुलाकात की थी. बता दें कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता वसुंधरा राजे भी मंगलवार को कोरोना संक्रमित हो गईं. उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

वसुंधरा ने ट्वीट कर लिखा, "कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से पृथक-वास में हूं।" राजे के अनुसार, 'जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवायें और सावधानी बरतें।' केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को भारत में 3,038 नए कोविड मामले दर्ज किए गए, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 21,179 हो गए। 

इस दौरान नौ मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,901 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.05 प्रतिशत शामिल है और राष्ट्रीय वसूली दर 98.76 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

टॅग्स :अशोक गहलोतवसुंधरा राजेराजस्थानकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCorona
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट