लाइव न्यूज़ :

आशिक अहमद नेंगरूः कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का नया 'पोस्टर ब्वॉय', जो कभी पुलिस का खबरी था

By IANS | Updated: October 7, 2019 14:32 IST

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक एक वक्त ऐसा था जब नेंगरू भारतीय सेना को आतंकियों की सूचना दिया करता था। लेकिन पैसे की लालच में वो आतंक का सौदागर बन गया।

Open in App
ठळक मुद्देनेंगरू ने जिनकी आतंकियों की घुसपैठ कराई उसमें कुछ फिदायीन भी शामिल हैं।नेंगरू ने पैसे की लालच में आतंकियों का समर्थक बन गया।

आशिक अहमद नेंगरू, जो पहले कभी पुलवामा में ट्रेक चलाता था, उसके बाद पुलिस का खबरी बना और फिर पैसे की लालच में आतंक का सौदागर बन गया। पहले प्रो-इंडियन माना जाने वाला आशिक आज घाटी में हथियार, नशे और आतंकियों का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर माना जाता है।

हाल ही में पंजाब में ड्रोन के जरिए हथियार गिराए जाना का खुलासा होने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने एक अभियान चलाया। इसमें घाटी से ऐसे 40 आतंकियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है जिन्हें जैश-ए-मोहम्मद के नए पोस्टर ब्वॉय नेंगरू ने सीमापार कराया है। माना जा रहा है कि नेंगरू ने जिनकी आतंकियों की घुसपैठ कराई उसमें कुछ फिदायीन भी शामिल हैं।

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक एक वक्त ऐसा था जब नेंगरू भारतीय सेना को आतंकियों की सूचना दिया करता था। ट्रक ड्राइवर के रूप में नेंगरू ने अलगाववादी नेताओं और भारत विरोधी तत्वों के साथ अच्छा नेटवर्क बना लिया था। इस नेटवर्क की बदौलत उसे आतंकी गतिविधियों की खबर होती थी। हालांकि पैसे की लालच में वो आतंकियों का समर्थक बन गया।

इंटेलिजेंस डोजियर के मुताबिक नेंगरू सबसे पहले हिजबुल मुजाहिदीन के नेताओं के संपर्क में आया जिन्होंने उसे पत्थरबाजी की जिम्मेदारी सौंपी। हर भारत विरोधी गतिविधि के लिए उसे हजारों रुपये मिलते थे। पैसे को देखते हुए नेंगरू ने हिजबुल का साथ छोड़कर आईएसआई का दामन थाम लिया। 

आतंक की कमाई से उसने कुछ ट्रक खरीद लिए और हथियारों की स्मगलिंग करने लगा। आखिर में उसने जैश ज्वॉइन कर लिया और पीओके भाग गया। डोजियर के मुताबिक नेंगरू का भाई मोहम्मद अब्बास जैश का आतंकी था जो एक पुलिस एनकाउंटर में कुछ साल पहले मारा गया। 

उसके एक और भाई रियाज ने भी जैश ज्वॉइन कर ली और पिछले साल गिरफ्तार किया गया। जम्मू कश्मीर पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद नेंगरू ने घाटी में हथियारों की स्मगलिंग की योजना बनाई। हालांकि उसका ट्रक 12 सितंबर को लखनपुर में पकड़ा गया।

ट्रक से चार एके-56 और दो एके-47 राइफल बरामद की गई। हथियार पकड़े जाने के बाद एजेंसियों को नेंगरू की अगुवाई में आतंकी प्लान की जानकारी मिली। फिलहाल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पंजाब और जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर मामले की छानबीन कर रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजैश-ए-मोहम्मदटेरर फंडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: कश्‍मीर में घटते धान के खेतों के कारण चावल की खेती में लगातार गिरावट

भारतअमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा प्रबंधों की कवायद तेज, 70 हजार से डेढ़ लाख तक अर्द्ध सैनिक बलों की होगी तैनाती

भारतमौत से 2-4 दिन पहले 25 और 18-24 घंटे पहले 9 चोट निशान?, हिरासत में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान जसविंदर सिंह?, शरीर पर 34 चोटें

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

भारत अधिक खबरें

भारतWB Assembly Elections 2026: मतदान बूथों पर 'कमल' गायब? वीडियो शेयर कर BJP ने TMC पर मढ़ा धांधली का आरोप, जानें सच्चाई

भारतबाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, मंदिर में टेका मत्था, देखें VIDEO

भारतWest Bengal Phase 2 voting: पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग की अपील, कहा- "हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं"

भारतWest Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण के 142 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी; भवानीपुर में CM ममता बनाम सुवेंदु अधिकारी

भारतमशीनें सेवक अच्छी होती हैं पर मालिक निर्मम बनती हैं