WB Assembly Elections 2026: मतदान बूथों पर 'कमल' गायब? वीडियो शेयर कर BJP ने TMC पर मढ़ा धांधली का आरोप, जानें सच्चाई
By अंजली चौहान | Updated: April 29, 2026 12:30 IST2026-04-29T12:24:47+5:302026-04-29T12:30:48+5:30
WB Assembly Elections 2026: भाजपा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के फाल्टा जिले में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान कुछ स्थानों पर ईवीएम पर उसके चुनाव चिह्न को टेप से ढक दिया गया था। भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक वीडियो साझा किया और प्रभावित बूथों पर दोबारा मतदान कराने की मांग की।

WB Assembly Elections 2026: मतदान बूथों पर 'कमल' गायब? वीडियो शेयर कर BJP ने TMC पर मढ़ा धांधली का आरोप, जानें सच्चाई
WB Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण के मतदान हो रहे हैं जो कि आखिरी चरण भी है। राज्य में बीजेपी और टीएमसी के बीच मुकाबला जबरदस्त है और दोनों ही पार्टियों के नेता जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के गढ़ में चुनाव में बड़ी धांधली का आरोप लगाया है।
बीजेपी ने आरोप लगाया है कि डायमंड हार्बर इलाके के फलता में कई पोलिंग बूथों पर उसके चुनाव चिह्न 'कमल' को 'टेप लगाकर ढक दिया गया' था।
This is what Mamata Banerjee was defending when she spoke up for Jehangir Khan, a criminal contesting on a TMC ticket from Falta in Diamond Harbour.
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 29, 2026
In several polling booths, the option to vote for the BJP has been blocked using a tape, effectively preventing voters from… pic.twitter.com/sKw3mcdA86
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें EVM पर BJP के चुनाव चिह्न के ऊपर टेप लगा हुआ दिख रहा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "ममता बनर्जी इसी चीज का बचाव कर रही थीं, जब उन्होंने जहांगीर खान के लिए आवाज उठाई थी। जहांगीर खान एक अपराधी है, जो डायमंड हार्बर के फलता से TMC के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है। कई पोलिंग बूथों पर BJP को वोट देने का विकल्प टेप लगाकर बंद कर दिया गया है, जिससे वोटर अपनी पसंद का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "यह तथाकथित 'डायमंड हार्बर मॉडल' है। यह वही तरीका है, जिसकी मदद से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अपनी लोकसभा सीट जीती थी।"
मालवीय ने फलता के उन सभी प्रभावित बूथों पर तुरंत दोबारा चुनाव कराने की मांग की, जहाँ ऐसी घटनाएँ हुई हैं। उन्होंने उन बूथों की जानकारी भी शेयर की, जहाँ ये घटनाएँ हुई हैं।
Ajay Pal Sharma, the encounter specialist and Singham of UP police, is deployed as police observer of South 24 Parganas. He just read the riot act to Bhaipo’s henchman Jehangir Khan’s family members.
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) April 27, 2026
Nobody can stop this election from being the most free and fair election in 50… pic.twitter.com/p3WOLLXL6d
इससे पहले बुधवार को, BJP पश्चिम बंगाल द्वारा एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में अजय पाल शर्मा नज़र आए। अजय पाल शर्मा UP के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' हैं और उन्हें दक्षिण 24 परगना में पुलिस ऑब्ज़र्वर के तौर पर तैनात किया गया है। वीडियो में वह फलता से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान को कड़ी चेतावनी देते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके लोग वोटिंग के दूसरे चरण से पहले चुनाव क्षेत्र में वोटरों को 'धमकाना' जारी रखते हैं, तो उनसे 'ठीक से निपटा जाएगा'।
जहांगीर खान का जवाब
अधिकारी की चेतावनी का जवाब देते हुए जहांगीर खान ने कहा, "कल दोपहर करीब 3 बजे वह यहाँ आए और इस पार्टी दफ़्तर में मेरी सुरक्षा को धमकाने की कोशिश की। फिर वह मेरे घर गए और मेरे परिवार को धमकाने की कोशिश की। क्या यही एक पुलिस ऑब्ज़र्वर का फ़र्ज़ होता है? अगर उन्हें कुछ कहना है, तो उन्हें SP या IC से बात करनी चाहिए। ECI का ऐसा कोई नियम नहीं है, जो यह कहता हो कि कोई पुलिस ऑब्ज़र्वर लोगों के घरों में जाकर उन्हें धमका सकता है।"
Diamond Harbour, West Bengal: On Police Observer Ajay Pal Sharma, TMC Candidate from Falta Constituency, Jahangir Khan says, "Around 3 pm yesterday, he came and tried to threaten my security at this party office. Then he went and tried to threat my family. Is this the duty of a… pic.twitter.com/xhJalkmn0s
— IANS (@ians_india) April 28, 2026
उन्होंने कहा, "BJP की मदद करने के लिए ये लोग गैर-कानूनी काम कर रहे हैं।" "वे TMC के कार्यकर्ताओं और नेताओं को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि वे जीत नहीं पाएँगे; लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।"