लाइव न्यूज़ :

Asansol bypolls: बीजेपी सांसद रविशंकर और राम कृपाल करेंगे शत्रुघ्न के खिलाफ प्रचार, 'बिहारी बाबू' को पटना साहिब में हरा चुके हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2022 19:56 IST

Asansol bypolls: आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा ने अब अग्निमित्र पॉल को मैदान में उतारा है, जो पश्चिम बंगाल विधानसभा में विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कई नेताओं पर भरोसा कर रही है।बाबुल सुप्रियो ने पिछले साल भाजपा छोड़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। भाजपा के प्रचार अभियान के तहत विभिन्न सभाओं को संबोधित करेंगे।

Asansol bypolls: बिहार के पटना साहिब में रविशंकर प्रसाद और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच चुनावी लड़ाई 2019 के चुनावों में सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक थी। पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा अब तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सिन्हा के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पर भरोसा कर रही है।

प्रसाद के साथ राम कृपाल यादव भी शामिल होंगे, जो एक पूर्व केंद्रीय मंत्री और पड़ोसी पाटलिपुत्र से सांसद हैं। प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आसनसोल के बड़े गैर-बंगाली मतदाताओं के बीच अपना प्रभाव बनाए रखने के लिए बिहार के कई नेताओं पर भरोसा कर रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं आसनसोल से दो बार सांसद चुने गए बाबुल सुप्रियो ने पिछले साल भाजपा छोड़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा ने अब अग्निमित्र पॉल को मैदान में उतारा है, जो पश्चिम बंगाल विधानसभा में विधायक हैं।

सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए यादव ने कहा कि आसनसोल के लोगों को सिन्हा के पटना साहिब से सांसद के रूप में 10 साल के प्रदर्शन के बारे में बताया जाना चाहिए। यादव ने कहा, ‘‘लोगों को किसी ऐसे व्यक्ति को चुनना चाहिए जो उनके बीच में रहे और उनकी जरूरतों के लिए उपलब्ध रहे।’’ प्रसाद और यादव दोनों ही भाजपा के प्रचार अभियान के तहत विभिन्न सभाओं को संबोधित करेंगे।

टॅग्स :AsansolटीएमसीTMCरविशंकर प्रसादशत्रुघ्न सिन्हाममता बनर्जीMamata Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी