लाइव न्यूज़ :

नूपुर शर्मा को अगले 6-7 महीनों में बड़ा नेता बना दिया जाएगा, दिल्ली के CM पद की भी बन सकती हैं उम्मीदवार: असदुद्दीन ओवैसी

By विनीत कुमार | Updated: June 19, 2022 08:49 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि भाजपा नूपुर शर्मा को बचा रही है। ओवैसी ने ये भी कहा कि अगले कुछ महीनों में नूपुर शर्मा को बड़े नेता के तौर पर पेश किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे पता है कि आने वाले छह-सात महीनों में नूपुर शर्मा को बड़ा नेता बनाया जाएगा: ओवैसीलंगाना के मुख्यमंत्री को नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करना चाहिए और तेलंगाना लेकर आना चाहिए: ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही कहा कि नूपुर खिलाफ भारत के कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। ओवैसी ने आगे कहा कि नूपुर शर्मा को जल्द ही एक बड़े नेता के रूप में पेश किया जाएगा और वह दिल्ली के सीएम पद की दावेदार भी बन सकती हैं।

ओवैसी ने कहा, 'नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और भारत के कानून के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हम संविधान के अनुसार कार्रवाई चाहते थे। मुझे पता है कि आने वाले छह-सात महीनों में नूपुर शर्मा को बड़ा नेता बनाया जाएगा। यह भी संभव है कि नूपुर शर्मा को दिल्ली का सीएम उम्मीदवार बनाया जाए।'

ओवैसी ने कहा कि भाजपा नूपुर शर्मा को बचा रही है। ओवैसी ने साथ ही कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री को नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करना चाहिए और तेलंगाना लेकर आना चाहिए।

बकौल ओवैसी, 'भाजपा नूपुर शर्मा की रक्षा कर रही है और हम पीएम से अनुरोध कर रहे हैं लेकिन वे एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। एआईएमआईएम ने शिकायत दर्ज की है और एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मैं इस राज्य के सीपी और सीएम से पुलिस को दिल्ली भेजने के लिए भी कहना चाहता हूं ताकि वे मोहतरमा को लेकर आएं। आपको उन्हें (नूपुर शर्मा) लेकर आना चाहिए।'

ओवैसी ने 'बुलडोजर अभियान' को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। ओवैसी ने कहा, 'प्रयागराज में आफरीन फातिमा का घर तोड़ा गया, आपने क्यों गिराया? क्योंकि उनके पिता ने विरोध प्रदर्शन किया था। कौन फैसला करेगा? अदालत तय करेगी और अदालत उसकी पत्नी और बच्चों को सजा नहीं देगी।'

इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस नेता नसीम खान ने भी निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।

बता दें कि पिछले महीने नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके कुछ दिनों बाद पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में हिंसक हो गया। रांची में हिंसक प्रदर्शन के दौरान दो लोगों की मौत भी हो गई।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनूपुर शर्मापैगम्बर मोहम्मदभारतीय जनता पार्टीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज