लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ के 'ज्ञानवापी मस्जिद एक ऐतिहासिक गलती' वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 31, 2023 17:13 IST

योगी इस सवाल का जवाब देते हुए नजर आए कि ज्ञानवापी-काशी विश्वनाथ मंदिर का कोई हल है। इसपर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मुझे लगता है कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है वो देखे न त्रिशूल मस्जिद के अन्दर क्या कर रहा है, हमने तो नहीं रखे हैं न, ज्योतिर्लिंग है, देव प्रतिमाएं हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण मामले पर योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी को लेकर उनपर निशाना साधा।औवेसी ने आदित्यनाथ की टिप्पणी को न्यायिक अतिक्रमण बताया।योगी आदित्यनाथ ने कहा था अगर उसको मस्जिद कहेंगे तो फिर विवाद होगा।

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी को लेकर उनपर निशाना साधा। औवेसी ने आदित्यनाथ की टिप्पणी को न्यायिक अतिक्रमण बताया। 

ओवैसी ने सोमवार को कहा, "सीएम योगी जानते हैं कि मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एएसआई सर्वे का विरोध किया है और कुछ दिनों में फैसला सुनाया जाएगा, फिर भी उन्होंने इतना विवादित बयान दिया, यह न्यायिक अतिरेक है।"

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ ने कहा था अगर उसको मस्जिद कहेंगे तो फिर विवाद होगा। दरअसल, योगी इस सवाल का जवाब देते हुए नजर आए कि ज्ञानवापी-काशी विश्वनाथ मंदिर का कोई हल है। इसपर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मुझे लगता है कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है वो देखे न त्रिशूल मस्जिद के अन्दर क्या कर रहा है, हमने तो नहीं रखे हैं न, ज्योतिर्लिंग है, देव प्रतिमाएं हैं।"

उन्होंने कहा था, "पूरी दीवारे चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं और मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की ओर से आना चाहिए कि साहब ऐतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो।" काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद का मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जारी है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ज्ञानवापी सर्वेक्षण मामले में सुनवाई के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है। 

अदालत तीन अगस्त को निर्णय सुनाएगी। अदालत मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतजामिया मस्जिद द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। 2021 में महिलाओं के एक समूह ने वाराणसी अदालत से संपर्क कर ज्ञानवापी परिसर में पूजा करने की अनुमति मांगी, जो काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में स्थित है। अदालत ने वज़ूखाना को छोड़कर, जहां एक वस्तु की खोज की गई थी, एक वीडियो सर्वेक्षण का आदेश दिया। 

हालाँकि, मस्जिद समिति ने कहा कि यह प्रार्थना से पहले हाथ और पैर धोने के लिए एक फव्वारे का हिस्सा था।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीयोगी आदित्यनाथज्ञानवापी मस्जिद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल