लाइव न्यूज़ :

वारिस पठान के बाद AIMIM विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल का विवादित बयान, कहा-"हमने हाथों में चूड़ियाँ नहीं पहनी हैं"

By अनुराग आनंद | Updated: March 2, 2020 09:29 IST

AIMIM के एक अन्य नेता वारिस पठान का विवादित बयान वाला वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया था। इसमें वारिस पठान कह रहे हैं,  '100 करोड़ पर 15 करोड़ भारी पड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देAIMIM के एक अन्य नेता वारिस पठान का विवादित बयान देते हुए कहा था कि अगर आजादी दी नहीं जाती तो छीनना पड़ेगा।मुफ्ती मोहम्मद रिजवान के घर पर हुए गोलीबारी का जिक्र करते हुए कहते हैं कि यदि पुलिस हमारी रक्षा नहीं कर सकती है तो हमने भी हाथ में चूडियां नहीं पहन रखी हैं।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने एक भड़काऊ बयान के साथ विवाद खड़ा कर दिया कि अगर मुस्लिम शांति बनाए रखना जानते हैं, तो वे यह भी जानते हैं कि इसे कैसे खत्म किया जाए।

दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महाराष्ट्र के मालेगांव (सेंट्रल) विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल को यह कहते हुए सुना जाता है कि मुस्लिम समुदाय के धैर्य की परीक्षा नहीं होनी चाहिए। हम एक असहाय व्यक्ति नहीं हैं। इसके साथ ही मुफ्ती मोहम्मद अपने भाषण में हाल ही में मालेगांव शहर में एआईएमआईएम के कार्यकर्ता रिजवान खान के आवास पर गोलीबारी की घटना का जिक्र करते हैं।

#WATCH Mufti Mohd Ismail,AIMIM MLA in Malegaon: ...An incident of firing took place in city,why was no FIR registered?...If it comes to us then dept(Police dept)should note that if we know to maintain peace,we also know how peace would go away. We aren't wearing bangles." (29.02) pic.twitter.com/TDlu0SgHxe— ANI (@ANI) March 2, 2020

मुफ्ती मोहम्मद रिजवान के घर पर हुए गोलीबारी का जिक्र करते हुए कहते हैं कि यदि पुलिस हमारी रक्षा नहीं कर सकती है तो हमने भी हाथ में चूडियां नहीं पहन रखी हैं, यह हमारी शराफत है कि हम आजतक चुप रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हालांकि विधायक ने नए नागरिकता कानून और एनपीआर के खतरों के बारे में बात करके अपना भाषण शुरू किया, लेकिन उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर बात करते हुए गोलीबारी की घटना के संदर्भ में अपनी बात रखते हुए ये बयान दिया है।  

इससे पहले, AIMIM के एक अन्य नेता वारिस पठान का विवादित बयान वाला वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया था। इसमें वारिस पठान कह रहे हैं,  '100 करोड़ पर 15 करोड़ भारी पड़ेंगे। अगर आजादी दी नहीं जाती तो छीनना पड़ेगा। इसके बाद वारिस पठान पर कार्रवाई करने की मांग उठने लगी। हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी प्रवक्ता वारिस पठान के खिलाफ एक्शन लेते हुए उनके मीडिया से बातचीत करने पर रोक लगा दी। 

दूसरी ओर दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा था कि वारिस पठान के इस तरह के बयान साम्प्रदायिक सद्भाव को ठेस पहुंचाने वाला है। चुनाव आयोग को ऐसी पार्टी को बैन कर देना चाहिए। वारिस पठान महाराष्ट्र के भयखला से विधायक हैं।

टॅग्स :एआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसीमहाराष्ट्रकैब प्रोटेस्टमालेगांव सेंट्रल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?